मोदी भारत के इतिहास का सबसे सफल प्रधानमंत्री

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। मुकेश अंबानी  ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में पीएम मोदी को देश के इतिहास का सबसे सफल प्रधानमंत्री बताया। इसके साथ ही उन्होंने खुद के गुजराती होने पर गर्व जताया। अंबानी ने कहा कि जब विदेशी नए भारत के बारे में सोचते हैं तो उन्हें गुजरात का ख्याल आता है।

मुकेश अंबानी  ने आगे कहा कि रिलायंस एक गुजराती कंपनी थी, है और हमेशा रहेगी। रिलायंस ने पिछले 10 वर्षों में भारत भर में विश्व स्तरीय संपत्ति और क्षमताएं बनाने में 150 बिलियन डॉलर- 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, इसमें से एक तिहाई से अधिक का निवेश अकेले गुजरात में किया गया है। उन्होंने रिलायंस द्वारा गुजरात के ग्रीम ग्रोथ में ग्लोबल लीडर बनने में योगदान देने की बात कही।

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में मुकेश अंबानी ने कहा कि मैं गेटवे ऑफ इंडिया के शहर से आधुनिक भारत के विकास के प्रवेश द्वार, गुजरात तक आया हूं। मुझे गर्व है कि मैं गुजराती हूं। जब विदेशी लोग नए भारत के बारे में सोचते हैं, तो वे एक नए गुजरात के बारे में सोचते हैं। यह परिवर्तन कैसे हुआ? एक नेता के कारण, जो हमारे समय के सबसे महान वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं। पीएम मोदी, जो भारत के इतिहास में सबसे सफल पीएम हैं।

अंबानी ने कहा कि 2047 तक गुजरात की अर्थव्यवस्था 3 हजार अरब अमेरिकी डॉलर की हो जाएगी और भारत को तबतक 35 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। साथ ही उन्होंने गुजरात को आधुनिक भारत की समृद्धि का प्रवेश द्वार बताया।

Related Articles

Back to top button