भारतीय नौसेना की चेतावनी से भागे लुटेरे

 अरब सागर में सोमालिया के तट के नजदीक मालवाहक जहाज लीला नोरफोक  अगवा कर लिया गया था। इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा था। इस पर 15 भारतीय भी सवार थे। जानकारी मिलते ही भारतीय नौसेना ने तत्परता दिखाते हुए सभी भारतीयों को बचा लिया है। इसके साथ ही अब भारतीय नौसेना को समुद्री लुटेरों को सबक सिखाने का सख्त आदेश दिया गया है। भारतीय सेना  द्वारा चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर आनंद महिंद्रा ने जमकर तारीफ की है।

जहाज के अगवा होने की जानकारी सामने आने के बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस चेन्नई, जो गश्त पर था, उसे भेजा गया। आईएनएस चेन्नई ने शुक्रवार को दोपहर 3.15 बजे अगवा जहाज को रोक लिया और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकल लिया। इस ऑपरेशन का वीडियो भी भारतीय नौसेना द्वारा साझा किया गया है।

भारतीय सेना द्वारा चलाये गए इस ऑपरेशन की जमकर तारीफ हो रही है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत ही इस तरह की भूमिका निभा सकता है और निभानी भी चाहिए। दुनिया में शांति को खत्म करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सेना का सही उपयोग।

एक ने लिखा कि यह भारतीय सेना ही कर सकती है, दुनिया को इससे सीखना चाहिए। एक ने लिखा कि भारतीय रक्षा कर्मियों द्वारा ये यादगार बचाव अभियान है। मेरा मानना ​​है कि यह दुर्लभ अवसर है कि बंधकों को सफलतापूर्वक बचाया गया। एक ने लिखा कि समुद्री डाकुओं को भारतीय अधिकारियों की भाषा समझ में ही नहीं आई होगी तो वह भागे कैसे? शायद इंडिया नाम समझ लिया होगा, मतलब नाम ही काफी है । भारतीय नौसेना के अनुसार एक विमान ने शुक्रवार सुबह एमवी लीला नोरफोक के ऊपर से उड़ान भरी। इसमें क्रू मेंबर्स से सम्पर्क किया और उनकी सुरक्षा की बात की। आईएनएस चेन्नई ने अगवा हुए जहाज एमवी लीला नोरफोक को बिजली आपूर्ति और अन्य जरूरी मदद पहुंचाई, जिससे वह बंदरगाह तक पहुंच सके।

Related Articles

Back to top button