LIVE Sarkari Naukri 2023: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे घोषित, दिल्ली में टीजीटी समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती

  1. दिल्ली में टीजीटी और पीजीटी के पदों पर निकली भर्ती
  2. झारखंड में 26 हजार शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
  3. आवेदन से पहले ध्यान से पढ़ें आधिकारिक नोटिफिकेशन

Live Sarkari Naukri 2023 Latest News Updates: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली में टीजीटी, पीजीटी, लैब असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। झारखंड में भी शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

एजुकेशन डेस्क। Live Sarkari Naukri 2023 Latest News Updates: सरकारी नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर है। इस समय टीचिंग से लेकर मेडिकल फील्ड तक में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे इनके बारे में जानकारी प्राप्त करके आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती के लिए नोटिफिकेशन की अच्छी तरह जांच करनी होगी और यह देखना होगा कि क्या वे निर्धारित पद के लिए पात्रता नियमों को पूरा करते हैं। आइए जानते हैं कहां-कहां निकली है नौकरी। 

MP Board Supplementary Result 2023: एमपी सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे जल्द होंगे जारी

  माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की ओर से जल्द ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की पूरक परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। नतीजे जारी होने के बाद परीक्षार्थी पोर्टल पर नतीजों की जांच कर सकेंगे। 

9 Aug 20235:04:09 PM

NVS Class 6 Admission 2024: 6वीं कक्षा में दाखिले के लिए इस डेट तक करें आवेदन

 नवोदय विद्यालयों में छठवीं कक्षा में दाखिले की राह रहे पैरेंट्स के लिए अहम सूचना है। इस क्लास के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। 

9 Aug 20234:16:16 PM

ICSI CSEET Results 2023 हुए जारी, फटाफट करें चेक

 आईसीएसआई ने जुलाई 2023 सत्र के लिए कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। यह नतीजे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर रिलीज किए गए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले परीक्षार्थी पोर्टल पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। 

9 Aug 20233:41:24 PM

UP Board Compartment Result 2023: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे हुए जारी

 यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के लिए आयोजित हुई कंपार्टमेंट परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षार्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। 

9 Aug 20232:47:48 PM

DFCCIL Admit Card 2023: डीएफसीसीआइएल ने प्रवेश पत्र किए जारी

 डीएफसीसीआइएल ने जूनियर एग्जीक्यूटिव और एग्जीक्यूटिव परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आज यानी बुधवार 9 अगस्त 2023 को जारी किए। यह हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट dfccil.com पर रिलीज किए गए हैं। 

9 Aug 20232:22:54 PM

NEET UG 2023 Counselling: नीट यूजी राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू

नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 9 अगस्त, 2023 से शुरू करेगी। अब ऐसे में, जो उम्मीदवार इस दौर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

9 Aug 20231:28:37 PM

Success Story: हरियाणा की अंकिता चौधरी ने दूसरे प्रयास में क्रैक की UPSC परीक्षा

 हरियाणा के रोहतक जिले की निवासी अंकिता चौधरी ने सेकेंड अटेम्प्ट में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक की थी। इस एग्जाम में उन्होंने 14वीं रैंक हासिल की थी। जानिए उनकी पूरी कहानी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके  

9 Aug 20231:10:07 PM

जानें UPSC, IAS, SSC, PSC समेत अन्य परीक्षाओं के हिंदी में पूरे नाम

  UPSC, IAS, SSC, PSC समेत अन्य परीक्षाओं के हिंदी में पूरा नाम जानना चाहते हैं तो इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

9 Aug 202312:21:54 PM

JEECUP Answer Key 2023: उत्तर प्रदेश पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा आंसर-की आज हो सकती है रिलीज

 उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) 2023 (जीकप 2023) की प्रोविजिनल आंसर-की ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जानिमेशन काउंसिल (पालीटेक्निक) द्वारा आज यानी 9 अगस्त 2023 को जारी की जा सकती है।  

9 Aug 202312:13:03 PM

RSMSSB Recruitment 2023: राजस्थान संगणक भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन

 राजस्थान संगणक भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल 10 अगस्त, 2023 है।  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर की ओर से कल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

9 Aug 202311:45:14 AM

ICSI CSEET July 2023 Result आज होंगे जारी

  इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (Institute of Company Secretaries of India, ICSI) की ओर से कंपनी सेक्रेटरी एक्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम आज जारी किए जाएंगे। सीएसईईटी जुलाई 2023 सेशन के लिए नतीजों का एलान आज, 9 अगस्त को शाम 04 बजे किया जाएगा

9 Aug 202311:25:07 AM

JSSC Shikshak Bharti 2023: झारखंड 26 हजार सरकारी शिक्षक भर्ती के लिए इस दिन से करें अप्लाई

 झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएसी) द्वारा राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) विभाग के अंतर्गत टीजीटी और असिस्टेंट टीचर के कुल 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त 2023 से शुरू की जानी थी। हालांकि, इस प्रक्रिया को टाल दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया अब 16 अगस्त से शुरू किए जाएंगे।

9 Aug 202310:26:20 AM

Bihar STET 2023: बिहार एसटीईटी सूचना जारी, आज से करें आवेदन

बिहार एसटीईटी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 09 अगस्त, 20234 से शुरू हो रही है। अब ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

9 Aug 20239:46:49 AM

UP NEET PG 2023: यूपी नीट पीजी राउंड 1 के लिए आज जारी होंगे नतीजे

  उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में पीजी प्रोगाम में दाखिले के लिए इस वक्त पीजी काउंसिलिंग चल रही है। इसी कड़ी में आज, 09 अगस्त, 2023 को पहले राउंड के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

9 Aug 20238:51:49 AM

AILET 2024: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

  नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की ओर से AILET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2023 निर्धारित की गयी है।

8 Aug 20235:33:02 PM

PSSSB Clerk (Legal) Result: पंजाब क्लर्क परीक्षा परिणाम घोषित

 पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (Punjab Subordinate Services Selection Board, PSSSB) ने क्लर्क (लीगल) भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किए गए हैं। 

8 Aug 20235:09:00 PM

JEE Main 2024 Session: जेईई मेंस के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन

 ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम 2024 का पहला सेशन जनवरी या फरवरी में हो सकता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही एग्जाम का कैलेंडर जारी कर सकता है। इसके बाद तिथियां स्पष्ट हो जाएंगी। हालांकि, अभी तक इस संबंध में NTA की ओर से कोई आधिकारिक डेट्स और टाइम जारी नहीं किया गया है, इसलिए पोर्टल पर विजिट करते रहें। 

8 Aug 20234:08:38 PM

CG Vyapam PAT 2023 Result OUT: छत्तीसगढ़ प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (CG PAT 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट जारी होने के साथ ही सीजी व्यापम की ओर से मेरिट लिस्ट एवं फाइनल उत्तर कुंजी भी जारी कर दी गयी है।

8 Aug 20233:51:00 PM

RPSC RAS Prelims 2023: आरपीएससी ने जारी की परीक्षा तिथि

राज्य लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के आयोजन की तारीख का एलान कर दिया है। आयोग द्वारा आज यानी सूचना के अनुसार आरपीएससी राजस्थान आरएएस/आरटीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर 2023 (रविवार) को किया जाएगा।

8 Aug 20233:14:33 PM

RPSC JLO Recruitment 2023: राजस्थान जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन

 राजस्थान जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। अब ऐसे में, जो भी अभ्यर्थी इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वे फटाफट ऐसा कर सकते हैं।  

8 Aug 20232:48:17 PM

AAI Recruitment 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में इन पदों पर निकली भर्ती

एएआई में जूनियर एग्जीक्यूटिव जूनियर असिस्टेंट/ सीनियर असिस्टेंट के 342 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

8 Aug 20232:08:45 PM

Nainital Bank Recruitment 2023: नैनीताल बैंक ने इन पदों पर निकाली भर्ती

 नैनीताल बैंक की ओर से क्लर्क एवं मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 110 पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। अब, जो भी उम्मीदवार बैंक भर्ती की तैयारी कर रहे हैं वे इस भर्ती में भाग ले सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2023 तय की गयी है।

8 Aug 20231:45:23 PM

NLC India Recruitment 2023: एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप पदों पर निकली भर्ती

 NLC India Recruitment 2023: एनएलसी इंडिया लिमिटेड की ओर से अप्रेंटिसशिप के 850 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त और हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

यह भी पढ़ें- NLC India Recruitment 2023: एनएलसी इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप का मौका, 850 पदों पर होगी भर्ती 

8 Aug 20231:21:43 PM

GSRTC Recruitment 2023: गुजरात रोडवेज में 4 हजार ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

 गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने ड्राइवर के 4 हजार से अधिक ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

8 Aug 20231:12:52 PM

HAL Apprentice 2023: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप का है मौका

 हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की ओर से आईटीआई, डिप्लोमा एवं डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती निकाली गयी है। जो भी उम्मीदवार निर्धारित योग्यता रखते हैं वे अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

8 Aug 202312:44:48 PM

BPSC Teacher Bharti 2023: बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए प्रवेश पत्र 10 अगस्त को होंगे जारी

 बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से 1.70 लाख पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 24 25 एवं 26 अगस्त 2023 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उमीदवारो के एडमिट कार्ड 10 अगस्त को जारी कर दिए जायेंगे।

8 Aug 202312:29:56 PM

UCIL Recruitment 2023: यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली इन पदों पर भर्ती

 यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ग्रप ए और ग्रुप बी के कुल 122 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, ग्रुप बी में सुपरवाइजर, फोरमैन, साइंटिफिक असिस्टेंट और ग्रुप ए के अंतर्गत जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी सुप्रींटेंडेंट, कंट्रोलर ऑफ स्टोर्स, आदि पदों पर भर्ती की जानी है।

8 Aug 202312:03:43 PM

JSSC Teacher Recruitment 2023: झारखंड में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

झारखण्ड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) विभाग के अंतर्गत तमाम शासकीय विद्यालयों में असिस्टेंट टीचर व टीजीटी के 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

8 Aug 202311:38:42 AM

AFMS Medical Officer Recruitment: एएफएमएस में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती

 आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज की ओर से शार्ट सर्विस कमीशन मेडिकल ऑफिसर (महिला एवं पुरुष) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 650 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अगस्त 2023 से शुरू हो जाएगी

8 Aug 202311:37:35 AM

DSSSB Recruitment 2023: दिल्ली में टीजीटी, पीजीटी समेत अन्य पदों पर निकली भर्ती

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गयी है। नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली में टीजीटी, पीजीटी, लैब असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button