गणतंत्र दिवस दिल्ली में कर्तव्य पथ पर दिखी नारी शक्ति

 भारत देश ने आज 75वां गणतंत्र दिवस मनाया। दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराया और उसके बाद परेड शुरू हुई। पूरी दुनिया ने 21वीं सदी के भारत की ताकत देखी। कर्तव्य पथ पर दुनिया को भारतीय नारी की शक्ति के दर्शन हुए। इस बार  गण्तंत्र दिवस  की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ है।समारोह के मुख्य अतिथि फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रहे। परेड सुबह 10.30 बजे से कर्तव्य पथ पर विजय चौक से शुरू हुई, जो करीब 90 मिनट चली। परेड में कुल 25 झांकियां शामिल हुईं, जिनमें 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों, 9 मंत्रालयों और विभागों की झांकियां थीं।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर (सुरक्षा) दीपेंद्र पाठक और स्पेशल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था, जोन-2) मधुप तिवारी ने बताया कि करीब 50 हजार से ज्यादा लोग परेड देखने पहुंचे। 13 हजार स्पेशल गेस्ट बुलाए गए थे।14 हजार पुलिस जवान, अर्ध-सैनिक बल और CRPF के जवान नभ, थल और जल से दिल्ली और गणतंत्र दिवस समारोह की सुरक्षा कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली के सभी बॉर्डर सील रहे। इतनी कड़ी सुरक्षा रही कि परिंदा भी पर नहीं मार पाया।

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने स्पेशन डूडल बनाया है, जिसमें 3 अलग-अलग स्क्रीन्स पर परेड नजर आएगी। एक काला, एक सफेद टेलीविजन सेट है। एक रंगीन TV और एक मोबाइल फोन दिख रहा है। डूडल में गणतंत्र दिवस परेड का चित्रण हुआ है।

परेड का नेतृत्व परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने किया। मेजर जनरल सुमित मेहता परेड सेकेंड-इन-कमांड रहे।परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेन्द्र सिंह यादव, सूबेदार मेजर संजय कुमार, अशोक चक्र विजेता मेजर जनरल CA पीठावाला, कर्नल डी श्रीराम कुमार और लेफ्टिनेंट कर्नल जस राम सिंह परेड का हिस्सा थे।फ्रांस का सशस्त्र बल कैप्टन खोर्दा और कैप्टन नोएल के नेतृत्व में एक संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल के साथ परेड में नजर आया।

फ्रांस एयरफोर्स और अंतरिक्ष बल के मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान और 2 राफेल लड़ाकू विमानों का फ्लाईपास्ट भी हुआ।पहली बार, कैप्टन संध्या के नेतृत्व में तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों के दल, मेजर सृष्टि खुल्लर के नेतृत्व में महिला सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के दल ने कार्तव्य पथ पर मार्च किया।DRDO की झांकी दिखी, जिसमें मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, एंटी-सैटेलाइट मिसाइल, अग्नि -5 जैसे मॉर्डन हथियार देखने को मिलीं।असिस्टेंट कमांडेंट चुनौती शर्मा के नेतृत्व में भारतीय नौसेना के दल ने मार्च पास्ट किया।केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और दिल्ली पुलिस की टुकड़ियों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।NCC की महिला कैडेट्स और NCC का बैंड भी परेड का हिस्सा बने।

Related Articles

Back to top button