रोम डकैती का सेंटर है : विवेक दहिया

मुंबई। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ रोम में लूटपाट हुई थी। जिसकी जानकारी उन्होंने फैंस को दी थी। अब भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के शो पर दोनों आए थे। वहां उन्होंने इसी बारे में बात की तो कॉमेडियन्स ने खुलासा किया कि उनके साथ भी कुछ ऐसा ही वाकया हनीमून के दौरान हुआ था। वह भी इटली की राजधानी गए थे और वहां उन्हें कुछ लोग मिले, जिन्होंने उनके सोने की चेन को गायब कर दिया था।

हर्ष लिम्बाचिया ने दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को बताया कि वह हनीमून के लिए यूरोप गए थे। और वहीं उनके साथ लूटपाट हुई थी। उन्होंने बताया कि अमेरा और यूके जैसे देशों में तो लुटेरे 911 पर कॉल करते हैं और विक्टिंम को ही अरेस्ट करवा देते हैं। भारती ने कपल को बताया, ‘हम गोला के साथ यूरोप की दूसरी ट्रिप पर जा रहे थे। लेकिन हमने आपका व्लॉग देखा था। और हर्ष ने तो वाकई ताले मंगवाए थे।

कॉमेडियन के पति हर्ष लिम्बाचिया ने बताया, ‘जब भारती और मैं अपने हनीमून के लिए गए थए तो मुझे वहां लूट लिया गया था। ये ऐसा था कि जैसे उस आदमी ने मेरे कंधे पर हाथ रखा और मुझसे पूछा कि तुम्हें क्या चाहिए। और मैंने उसके हाथ को महसूस किया। वहां 4-5 आदमी थे। ऐसे मामलो में आप लड़ाई नहीं कर सकते। आपकों वहां से भागना होता है। लेकिन जब तक मैंने भागने का तय किया, वो पहले ही जा चुके थे। और मुझे समझ नहीं आया कि क्या हुआ है मेरे साथ।

विवेक दहिया ने कहा, ‘रोम डकैती का सेंटर है।’ फिर हर्ष ने सभी फैंस से गुजारिश की कि अगर वो यूरोप जा रहे हैं और खासकर रोम तो उन्हें इस बारे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि ऐसे शहरों में डकैती बहुत आम है। एक्ट्रेस दिव्यांका ने बताया, ‘मैंने वहां के प्रधानमंत्री को भी लिखा था कि ज्यादातर भारतीय उस एक यूरोप टूर के लिए एक मोटी रकम जुटाते हैं और ऐसे मैं आप उन टूरिस्ट्स की सुरक्षा कैसे नहीं कर सकते जो वाकई में आपके देश में आकर आपको बिजनेस दे रहे हैं। वहां कोई सिक्योरिटी ही नहीं है।

Jack and Isabelle head down the beanstalk, while Elmont stays to confront Roderick. The crushers keep crushing the rock until it is the size of a marble.

Related Articles

Back to top button