एक पोलिंग बूथ सिर्फ 3 वोट पड़े

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले फेज की वोटिंग चल रही है। बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर पहले फेज में ही मतदान हो रहा है, लेकिन मतदान के बीच चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में औरगाबाद विधानसभा के तहत आने वाले नेहुटा गांव में लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया।

गांव के बूथ नंबर 97 पर सुबह के 7 बजे तक 3 वोट ही कास्ट हो पाए हैं, जबकि यहां के वोटरों की कुल संख्या की बात करें तो 944 वोटर हैं, जिनमें 524 पुरुष और 420 महिला वोटर्स हैं। वहीं मतदान के लिए बूथ पर लोगों के नहीं आने के बारे में मतदान अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।

, नेहुटा गांव में पोलिंग बूथ पर लोग वोट डालने क्यों नहीं आए? इसकी वजह बताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि किसको वोट दें? कोई गांव का विकास नहीं कराता। भाजपा को वोट देकर ऊब गए हैं। कांग्रेस वाले तो हमारी सुनते तक नहीं हैं। विकास गांव से कोसों दूर है। 21वीं सदी में आ गए हैं, लेकिन इस गांव में आज तक मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंचीं।

पोलिंग बूथ भी बहुत दूर है। आवागमन के साधन नहीं है। ग्रामीणों के पास अपने वाहन नहीं हैं। ऐसे में पोलिंग बूथ तक कैसे जाएं? नेता वोट मांगते हैं और चले जाते हैं। खेती वाली जमीन का किराया देना पड़ता है। सिंचाई के लिए नदी नहर नहीं। बिजली कनेक्शन लेकर सिंचाई करते तो उसके लिए भी किराया देना पड़ता है। नेताओं के खोखले वादों से मन भर गया है।

औरंगाबाद लोकसभा सीट पर आज सुबह ठीक 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई थी। यहां मुख्य मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के बीच है। NDA प्रत्याशी क्षेत्र से मौजूद सांसद सुशील सिंह हैं। INDIA प्रत्याशी राजद के अभय कुशवाहा हैं।

आज सुबह जब सुशील सिंह मतदान करने पहुंचे तो उन्होंने ग्रामीण नजर नहीं आए। अधिकारी खाली बैठे थे और वोटर्स का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से पूछा तो पता चला कि अभी तक 3 वोट हुए हैं। अधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मामले की अभी कोई जानकारी नहीं है। वरिष्ठ अधिकारियों को बता दिया है, देखते हैं चुनाव आयोग मामले पर क्या फैसला लेगा?

Related Articles

Back to top button