पूर्व मुख्यमंत्रियों का होगा फैसला

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान सात मई को जारी है। तीसरे चरण के मतदान के दौरान 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान किया जा रहा है। मतदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलने लगे हैं। तीसरे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है। तीसरे चरण में कुल 1331 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जिनको जितने के लिए 17.24 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 8.85 करोड़ पुरुष और 8.39 करोड़ महिला मतदाता शामिल है। 

तीसरे चरण के चुनाव में कहीं ऐसी उम्मीदवार भी है जो पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसमें दो पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश से हैं जिसमें एक शिवराज सिंह चौहान और दूसरा दिग्विजय सिंह का नाम भी शामिल है। इनके अलावा महाराष्ट्र से पूर्व सीएम नारायण राणे, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज मुंबई और जगदीश शेट्टार भी है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे है। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 2005 से 2023 तक रहे है। शिवराज सिंह चौहान संसदीय सीट विदिशा से चुनाव मैदान में है। उनके सामने कांग्रेस उम्मीदवार भानु प्रताप शर्मा चुनौती पेश कर रहे है। बता दें कि 2005 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने वाले शिवराज सिंह चौहान ने सांसद पद के लिए इस्तीफा दिया था।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव के लिए राजगढ़ सीट से मैदान में है। दिग्विजय सिंह का राजनीतिक कार्य 1969 में शुरू हुआ था इसके बाद 1993 से 2003 तक यानी दो कार्यकाल तक वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री बने थे। इस बार रायगढ़ लोकसभा सीट से वह चुनाव मैदान में है। इसे पहले भी वह राजगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। 

महाराष्ट्र के रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से नारायण रानी बीच चुनाव मैदान में है जो महाराष्ट्र के ही पूर्व मुख्यमंत्री है। मौजूदा महाराष्ट्र सरकार में राजस्व मंत्री का पद संभाल रहे हैं। साल 2005 में उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। पहले वो शिवसेना में थे मगर बाद वह कांग्रेस में आ गए थे। नारायण रानी शिवसेना के आक्रामक नेताओं में शुमार है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वृषभ राज भूमि की किस्मत भी आज एवं में जनता बंद करेगी। कावेरी लोकसभा सीट से वह चुनाव मैदान में है। बोम्मई लिंगायत समुदाय से हैं और भाजपा का मूल वोट बैंक इसी पर आधारित है। भाजपा की ओर से कर्नाटक के एक पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार चुनाव मैदान में है जो बेलगाम लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 1983 से 2023 तक लगातार दिए भाजपा में रहे लेकिन बीते साल 2023 में इन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। हालांकि जगदीश और बीजेपी में सुलह हुई और यह वापस अपनी मूल पार्टी में आ गए।

Related Articles

Back to top button