दुनिया के अमीरों की लिस्ट में उथल पुथल

नई दिल्‍ली। अरबपतियों की लिस्ट में ट्रंप के नए टैरिफ बाद काफी उथल-पुथल मची है। एलन मस्क की संपत्ति 7.7 अरब डॉलर और कम हो गई। इससे मस्क का अरबपति नंबर वन का ताज खतरे में पड़ गया है। लैरी एलिसन तेजी से मस्क के करीब पहुंच रहे हैं।

दूसरी ओर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की टॉप-20 लिस्ट से बाहर हो गए हैं। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 100 अरब डॉलर क्लब से बाहर हो गए हैं। मार्क जुकरबर्ग एक ही दिन में 26.8 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़ लिए। अब इस साल उनकी कमाई 64 अरब डॉलर हो गई है।

उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और मुकेश अंबानी की संपत्ति 1.22 अरब डॉलर घटकर 99.9 अरब डॉलर रह गई। वहीं, टेस्ला के शेयर गिरे तो मस्क 7.70 अरब डॉलर गंवाकर टॉप लूजर अरबपति रहे।

Related Articles

Back to top button