शिवपाल ने अखिलेश को लेकर भविष्यवाणी की

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नंबर वन और देश में तीसरी सबसे ज्यादा लोकसभा सीट जीतने वाली समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक ओर जहां सपा कार्यकर्ता और समर्थक पार्टी मुखिया के जन्मदिन को एक उसत्व की तरह मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मौके पर पार्टी एकजुटता भी देखने को मिल रही है। यहां तक कि इस मौके पर अखिलेश यादव को भविष्य का मुख्यमंत्री भी बता दिया गया है। साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अखिलेश यादव को भाई बताते हुए कहा कि हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं।

दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव का आज 52वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर बीजेपी, कांग्रेस, बसपा समेत तमाम दलों के विपक्षी नेताओं ने अखिलेश यादव को जन्मदिन पर बधाई दी है। वहीं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व चाचा शिवपाल यादव ने अपने भतीजे अखिलेश यादव को भविष्य का मुख्यमंत्री बता दिया है। शिवपाल यादव ने भतीजे को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अखिलेश यादव अगले मुख्यमंत्री होंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सपा मुखिया को बधाई देते हुए लिखा कि PDA की बुलंद आवाज अखिलेश यादव भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। आप स्वस्थ रहें, खुश रहें। हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि आज उनका जन्मदिन है, इसलिए जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। आशीर्वाद देते हैं।

इसके साथ ही शिवपाल यादव ने दावा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। ये हमारा आशीर्वाद है। सपा मुखिया के जन्मदिन पर शिवपाल यादव का यह बयान पार्टी में एकजुटता का संकेत माना जा रहा है। सपा के कद्दावर नेता नेपार्टी मुखिया को जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें, पार्टी में वापसी के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की दूरियां कम हो चुकी है। सपा मुखिया की मेहरबानी से शिवपाल के बेटे आदित्य यादव बदायूं से सांसद है।

शिवपाल यादव ने लिखा कि युवा सोच, जनसेवा और संघर्ष की पहचान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने पोस्ट के जरिए यह भी कहा कि आपका दूरदर्शी नेतृत्व और समाजवादी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देने वाला है। ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखें और जनकल्याण के पथ पर निरंतर सफलता दे।

सपा सांसद एवं चाचा प्रो. राम गोपाल यादव ने भी अखिलेश यादव को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि सपा अध्यक्ष, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीए के नायक अखिलेश यादव को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे सुखी रहें, स्वस्थ रहें शतायु हो और देश को दीर्घ काल तक नेतृत्व प्रदान करते रहें।

Related Articles

Back to top button