नोएडा उत्तर प्रदेश के मथुरा में बनने वाली राया हेरिटेज सिटी को स्थापित करने की कवायद यमुना अथॉरिटी की ओर से तेज हो गई है। इसके लिए आज से मथुरा के गीता शोध संस्थान में प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय खोला जा रहा है। यहां यीडा का दफ्तर शुरू होने जा रहा है। इसका उद्घाटन होने के बाद यहां यीडा की टीम बैठने लगेगी। साथ ही हेरिटेज सिटी बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने का काम करेगी। यहां पर ओएसडी समेत एक तहसीलदार, एक कानूनगो व चार लेखपाल भी नियुक्त किए गए हैं।
दरअसल, मथुरा के पास स्थापित होने वाली राया हेरिटेज सिटी के लिए यमुना अथॉरिटी किसानों से सीधे जमीन खरीदने जा रही है। यीडा ने पहले चरण में इसके लिए 200 एकड़ जमीन खरीदने का टारगेट रखा है। इसमें से 137 एकड़ जमीन देने के लिए किसानों ने सहमति पिछले दिनों दे दी थी बाकी की भी हो रही है। राया हेरिटेज सिटी को स्थापित करने के लिए जुलाई में आरएफपी (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) निकाले जाने की तैयारी है।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बनने वाली राया हेरिटेज सिटी को स्थापित करने की कवायद यमुना अथॉरिटी की ओर से तेज हो गई है। इसके लिए आज से मथुरा के गीता शोध संस्थान में प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय खोला जा रहा है। यहां यीडा का दफ्तर शुरू होने जा रहा है। इसका उद्घाटन होने के बाद यहां यीडा की टीम बैठने लगेगी। साथ ही हेरिटेज सिटी बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने का काम करेगी। यहां पर ओएसडी समेत एक तहसीलदार, एक कानूनगो व चार लेखपाल भी नियुक्त किए गए हैं।