दिल्ली में बारिश के कारण मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा एनसीआर में कुछ दिनों तक मौसम सुहावना बना रहेगा। दिल्ली वालों को बुधवार 18 जून को प्रदूषण से भारी राहत मिली है। बीते आठ महीनों में दि्लली में साफ हवा का रिकॉर्ड बना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की मानें तो एक्यूआई गिरकर 81 के स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में बीते 261 दिनों में सबसे साफ हवा दर्ज हुई है।

दिल्ली के मौसम में इस समय बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में मौसम में बदलाव के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। दिल्ली में बीते वर्ष सितंबर के महीने में दिल्ली में सबसे साफ हवा दर्ज हुई है। 29 दिसंबर 2024 को वायु गुणवत्ता सूचकांक 76 अंक रिकॉर्ड हुआ था। इसे संतोषजनक श्रेणी में रखा जाता है।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सामान्य से 2.6 डिग्री कम दर्ज हुआ है। दिल्ली में शाम 5.30 बजे सापेक्ष आद्रता 94 फीसदी दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने 18 जून से 24 जून तक के लिए बाद छाए रह सकते है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 जून को ऑेरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 19 जून को येलो अलर्ट जारी किया गया है। शाम के समय भी हल्की बारिश की संभावना है।

दिल्ली में 20 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। शाम और रात के समय बिजली गिरने की संभावना है। यहां 30 से 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। बारिश की संभावना भी बनी हुई है। 21 जून को तापमान 37 डिग्री हो सकता है। इस दौरान हल्की बारिश और गरज के साथ बादल रह सकते है।

Related Articles

Back to top button