सिंधु जल संधि पर यूएन में भारत ने की पाकिस्तान बोलती बंद

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने कहा कि पाकिस्तान ही सिंधु जल संधि का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसलिए भारत को ये सख्त कदम उठाना पड़ा है। भारत ने पाकिस्तान के साथ बहुत ईमानदारी से ये सिंधु जल समझौता किया था। लेकिन पाकिस्तान ने बार-बार इस समझौते को तोड़ा है। उन्होंने भारत पर कई बार हमले किए हैं, जिनमें हजारों लोग मारे गए हैं। 2012 में, आतंकवादियों ने तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट पर हमला किया था। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान भारत के प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचाना चाहता है और लोगों की जान खतरे में डालना चाहता है।असल में, न्यूयॉर्क में सिंधु जल संधि पर अरिया फॉर्मूला बैठक में संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अपनी बात रखी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने कहा, “भारत ने 65 साल पहले सद्भावनापूर्वक सिंधु जल संधि की थी। पाकिस्तान ने भारत पर तीन युद्ध और हजारों आतंकवादी हमले करके इसकी भावना का उल्लंघन किया है। 20,000 से अधिक भारतीयों की जान जा चुकी है, जिनमें सबसे हालिया हमला पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला है।

हरीश ने कहा, ‘भारत ने 65 साल पहले अच्छे विश्वास के साथ सिंधु जल संधि की थी। पाकिस्तान ने भारत पर तीन युद्ध और हजारों आतंकी हमले करके इसकी भावना का उल्लंघन किया है। 20,000 से ज्यादा भारतीय लोगों की जान चली गई है, हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। भारत ने हमेशा धैर्य और उदारता दिखाई है। पाकिस्तान का राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद नागरिकों के जीवन और आर्थिक समृद्धि को बंधक बनाना चाहता है।’

हरीश ने कहा, ‘इन 65 सालों में… बांध के बुनियादी ढांचे के लिए तकनीक बदल गई है ताकि संचालन और पानी के उपयोग की सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित हो सके। कुछ पुराने बांधों में सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं। पाकिस्तान ने संधि के तहत अनुमत इस बुनियादी ढांचे में किसी भी बदलाव को लगातार रोका है। 2012 में, आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर में तुलबुल नेविगेशन प्रोजेक्ट पर हमला किया, जिससे हमारी परियोजनाओं और नागरिकों की जान को खतरा बना रहा। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में बताया कि भारत ने पाकिस्तान से पिछले 2 वर्षों में संधि में संशोधन पर चर्चा करने के लिए कहा है। लेकिन पाकिस्तान का अड़ियल रवैया इस अभ्यास को करने से रोकता है…इसी पृष्ठभूमि में भारत ने घोषणा की है कि संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं कर देता। यह स्पष्ट है कि यह पाकिस्तान है जो सिंधु जल संधि का उल्लंघन कर रहा है…।

Related Articles

Back to top button