गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को है समर्पित

हिंदी धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित माना जाता है। इसी प्रकार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन भक्त विष्णुजी की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत भी रखते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें हर गुरुवार के दिन करने से भगवान विष्णु प्रसन्न हो सकते हैं और उनकी कृपा जातक को प्राप्त होती है। अगर आप इन उपायों को पूरी श्रद्धा पूर्वक करते हैं, तो इससे जीवन में सुख-शांति आने लगती है और पैसों की तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है।

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ आप श्रीविष्णु स्तोत्र या विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर सकते हैं। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण कर लें। अब आसन पर बैठकर मन में भगवान विष्णु का ध्यान करें और श्रीविष्णु स्तोत्र का पाठ करना शुरू कर दें। इसका पाठ करते समय आपके शब्द एकदम साफ होने चाहिए और मन शांत होना रखें। श्रद्धा भाव और शांति से स्पष्ट आवाज में श्रीविष्णु स्तोत्र या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा जातक पर बनी रहती है।

ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन गोपी चंदन लगाना बहुत शुभ होता है। साथ ही, इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को फल दान जरूर करने चाहिए। ऐसा करने से विष्णुजी प्रसन्न होते हैं और साथ ही, माता लक्ष्मी की कृपा भी व्यक्ति प्राप्त होती है। माना जाता है कि हर गुरुवार के दिन नियमित रूप से गोपी चंदन लगाने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। साथ ही, इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को फल दान करने से भगवान विष्णु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत हो सकता है। माना जाता है कि फल का दान करने से जीवन में सौभाग्य आता है।

माना जाता है कि प्रत्येक गुरुवार के दिन नियमित रूप से गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करना चाहिए। इस अध्याय में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को अपना विश्वरूप दर्शन कराया था। इस रूप में भगवान संपूर्ण ब्रह्मांड के दर्शन एक पल में करा देते हैं। अगर आप हर गुरुवार के दिन इस अध्याय का पाठ करते हैं, तो इससे परम ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है और भगवान विष्णुजी की कृपा प्राप्त होती है। गीता के इस अध्याय का पाठ करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और इसकी जगह सकारात्मकता आने लगती है।

हर गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर जरूर जाएं और उनके अवतारों के दर्शन करें। ऐसा करने विष्णुजी प्रसन्न होते हैं और जीवन के दुखों से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही, मंदिर में चने की दाल और गुड़ का दान जरूर करें। इससे जरूरी कार्यों में आ रही अड़चनें दूर होती हैं और सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही, इस आसान उपाय को करने से व्यक्ति को धन की समस्या से भी निजात मिल सकते है और जीवन में धन आने के अन्य मार्ग खुलते हैं। अगर आप मंदिर में चने की दाल और गुड़ का दान न कर पाएं, तो इसकी जगह गाय को चने की दाल और गुड़ खिला दें। ऐसा करने से जीवन में खुशहाली आने लगती है।

ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन भूलकर भी किसी को उधार नहीं देना चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। इस दिन उधार देने से आपका पैसा वापस मिलने की कम उम्मीद होती है। वहीं, अगर आप उधार लेते हैं तो यह कर्ज उतारना मुश्किल हो सकता है। साथ ही, इस दिन भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसे में इस दिन उधार देना या लेना शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि, गुरुवार को आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दवाइयों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में शुभता आती है।

Related Articles

Back to top button