ये मुस्लिमों में भी बंटवारा चाहते हैं : अखिलेश

लखनऊ। लोकसभा में वक्‍फ संशोधन विधेयक बिल पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव भाजपा पर जमकर बरसे। अखिलेश ने कहा- ‘वक्फ बिल भाजपा के लिए वाटरलू साबित होगा। ये सोची समझी रणनीति का हिस्सा है, ये मुस्लिम में भी बंटवारा चाहते हैं। इनकी कोशिश है कि इस बिल के माध्यम से मुस्लिम भाईचारा में भी बंटवारा कर दे। बंटवारा तो पीडीए करेगा अभी। समाजवादी पार्टी इसका विरोध करती है, वोट पड़ेगा तो हम इसके खिलाफ वोट डालने जा रहे हैं।’

अखिलेश ने कहा- ‘भाजपा क्या है मैं केवल पुरानी घटना याद करता हूं। अयोध्‍या में कार्यक्रम था, बड़ी तैयारी थी। कलाकार मुंबई से बुलाए गए थे। हो सकता है दिल्ली से सहमति न हो। राम, लक्ष्मण, मां सीता और हनुमान जी बनकर भी कोई आ गया। लखनऊ से हेलीकॉप्टर उड़ा तो उसमें सभी थे पर हनुमान नहीं थे। हनुमान इसलिए नहीं थे, शायद उनकी जाति और धर्म कुछ और था।’

सपा अध्‍यक्ष ने कहा कि ये देश मिलीजुली संस्कृति से बना है। अभी कुछ दिन पहले ईद में सभी धर्मों के नेता आते हैं। लेकिन इस बार वहां पाबंदी लगी थी। किसी को नहीं पता था कि पाबंदी क्यों लगी है। क्या यही संविधान हमें रास्ता दिखाता है। मंत्री जी खुद माइनॉरिटी हैं। भगवान बुद्ध के मार्ग पर चलते हैं। आप हमारे बहुत सारे ग्रंथों को नहीं मानते हैं, पुराणों- उपनिषदों को नहीं मानते हैं लेकिन हम आपको फिर भी गले लगाते हैं। मैं दूसरे धर्म के बारे में नहीं जा सकता। मैं अपमान नहीं कर रहा हूं, मैं सच बोल रहा हूं।

अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ में आस्था सबकी है। ये कोई पहली बार नहीं हो रहा था। भाजपा वालों ने ऐसा प्रचार किया कि 144 साल बाद पहली बार महाकुंभ हो रहा है। लोग निकल पड़े। सरकार ने कहा कि हमारी तैयारी 100 करोड़ की है। वो 30 लोग कैान थे जिनकी जान चली गई। सरकार बताए कि लगभग 1000 हिंदू जो खो गए हैं, उनकी सूची कहां है। मैं ये कहना चाह रहा था कि भाजपा की सोच क्या है। अध्यक्ष महोदय कह रहे हैं इससे कारोबार होगा, धर्म की चीजों से कारोबार नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी कहते हैं कारोबार होगा। सोचिए कुंभ क्या कारोबार की जगह है। उन्हें 30 याद है। कितने मरे 30, कितना कारोबार हुआ 30 गुणा 10 हजार करोड़। डर तो ये लगता है कि भाजपा वाले दूसरों के यहां पैसा न रखकर पकड़वा दें

Related Articles

Back to top button