
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार स्पिनर नूर अहमद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुए आईपीएल 2025 के 9वें मुकाबले में तीन विकेट लेकर पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है। इन तीन विकेट के साथ नूर के खाते में कुल 7 विकेट हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 4 शिकर किए थे।
पर्पल कैप की रेस में नूर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के शार्दुल ठाकुर को पछाड़ा है, जिनके खाते में कुल 6 विकेट है। शार्दुल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में तीन विकेट लिए थे। वहीं बात ऑरेंज कैप की करें तो यहां एलएसजी के विस्टफोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन टॉप पर हैं।
आईपीएल 2025 – पर्पल कैप स्टैंडिंग : पर्पल कैप (टॉप विकेट-टेकर) – 2025 अपडेट
रैंक | बॉलर | टीम | विकेट | इकोनॉमी रेट |
---|---|---|---|---|
1 | नूर अहमद | CSK | 7 | 6.25 |
2 | जसप्रीत बुमराह | MI | 6 | 7.10 |
3 | मोहम्मद सिराज | RCB | 6 | 7.50 |
4 | राशिद खान | GT | 5 | 6.80 |
5 | युजवेंद्र चहल | RR | 5 | 7.00 |
नूर अहमद टॉप पर हैं और फिलहाल पर्पल कैप के लीडर बने हुए हैं!