बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग में निकली भर्ती

पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने राज्य सरकार के उत्पाद, मद्य निषेध और निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर के 28 पदों पर वैकेंसी निकली है। ऐसे में इन पदों पर आवेदन के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार bpssc,bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर 27 फरवरी 2025 से आवेदन शुरू हो गए हैं। यह भर्ती तीन चरणों में होगी, जिसमें प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और फिजिकल टेस्ट। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस भर्ती से संबंधित सारी जानकारी देने जा रहे हैं।

बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। वहीं उम्मीदवार की आयु 20 साल से 37 साल तक है। आयु की गणना 01 अगस्त 2024 से की जाएगी। अनारक्षित श्रेणी के पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 37 साल है। वहीं महिलाओं की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 40 साल है।पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों और महिलाओं की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम उम्र 40 साल है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों और महिलाओं और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए कम से कम आयु 20 साल और अधिकतम उम्र 42 साल होनी चाहिए।

इस भर्ती के लिए तीन चरण में परीक्षा होगी। जिसमें पहली प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट देना होगा। बता दें कि लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा शामिल है। लिखित एग्जाम के सभी पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों का पेपर होगा। जिसमें कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी। वहीं इसकी समयावधि 2 घंटे की होगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान और समसामयिक मुद्दों से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं इस परीक्षा में 30% से कम अंक पाने वाले उम्मीदवार असफल घोषित कर दिए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वैकेंसी के 20 गुना सफल उम्मीदवार का चयन आरक्षण कोटिवार किया जाएगा।

मुख्य परीक्षा में दो पत्र होंगे। जिसमें पहला प्रश्न पत्र 200 अंकों का सामान्य हिंदी का होगा। जिसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इस प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे और न्यूनतम 30% अंक पाना अनिवार्य होगा। सामान्य हिंदी प्रश्न पत्र का प्राप्तांक मुख्य में नहीं जोड़ा जाएगा।  सेकेंड प्रश्न पत्र में सामान्य विज्ञान, सामान्य अध्ययन, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता से संबंधित होगा। यह प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा और इसमें प्रश्नों की संख्या 100 होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।इन दोनों लिखित परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे। आंसर शीट दो प्रतियों में होगी, जिसकी एक प्रति आयोग के पास सुरक्षित रखी जाएगी।

सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी होनी चाहिए। अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी होनी चाहिए।वहीं सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेंटीमीटर और न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। सामान्य, पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए बिना फुलाए सीना 81 सेमी होनी चाहिए। वहीं सीना फुलाकर 86 सेमी न्यूनतम होना चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए सीना बिना फुलाए 79 सेमी और सीना फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। पुरुषों के लिए एक मील दौड़ के लिए 6 मिनट 30 सेकेंड का समय होगा।  महिलाओं को एक किमी दौड़ के लिए 6 मिनट का समय मिलेगा। सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी। वहीं फिजिकल टेस्ट में सिर्फ पास होना जरूरी होगा।

बिहार के रहने वाले अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अनारक्षित वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों और राज्य के बाहर वाले उम्मीदवार चाहे किसी भी वर्ग के महिला/पुरुष/थर्ड जेंडर हों, उनको 700 रुपए फीस देनी होगी। वहीं बिहार के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग वाले पुरुष और महिलाओं को 400 रुपए फीस देना होगा। वहीं बिहार के मूल निवासी के सभी वर्ग/कोटि की महिला अर्भ्यथियों और थर्ड जेंडर वर्ग के उम्मीदवारों को भी 400 रुपए फीस देना होगा।

Related Articles

Back to top button