
नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज रामलीला मैदान में शपथ लेंगी। उनके साथ उनकी कैबिनेट भी शपथ लेगी। इस समारोह में पीएम मोदी समेत और कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे।
27 साल के लंबे इंतजार के बाद आज दिल्ली में एकबार फिर बीजेपी सरकार बनने जा रही है। पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को सीएम चुना गया है। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 12 दिन बाद दिल्ली को नया सीएम मिलेगा।
रामलीला मैदान में शपथ समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सभी सीनियर नेता और पदाधिकारी भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर दिल्ली में ट्रैफिक अडवाइजरी जारी की गई है।
भाजपा विधायक प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने हमें इतना प्यार और आशीर्वाद दिया। आज 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है… दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे… मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, उनकी मेहनत रंग लाई है। दिल्ली की जनता का धन्यवाद कि आपने 48 सीटें जिताकर दिल्ली में हमारी सरकार बनाई है। हम विकसित दिल्ली के वादे को पूरा करेंगे। हमारे घोषणा पत्र में हमने जो-जो बोला है हम उसे पूरा करेंगे।
दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज ने बताया कि ये अच्छी बात है कि एक महिला को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। हमें विश्वास है कि वे जिम्मेदारी को अच्छे से निभाएंगी। उनके पिछले 30 साल की मेहनत सफल हुई है। पार्टी और पीएम मोदी का धन्यवाद।
Common olopatadine eye drop side-effects - these affect less than 1 in I am a romantic freak, and romantic serials are the best kind of shows for me.