
प्रयागराज। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह 6 फरवरी गुरुवार को महाकुम्भ 2025 में भाग लेने के लिए महाकुम्भ नगर पहुंचे। उन्होंने अपने आगमन पर कहा महाकुम्भ का दिव्य आयोजन ऐतिहासिक और दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर। मुख्यमंत्री अपने मंत्रीमंडल के सहयोगियों और विधायकों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस अवसर पर देश की शांति, समृद्धि और एकता के लिए प्रार्थना करी।
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा कि महाकुंभ केवल एक मेला नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का महान संगम है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा पूरे देश को जोड़ने का कार्य करती है।