शहद एवं आंवला सेहत के लिए है सुपरफूड

आंवला सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते है। शहद और आंवला दोनों ही सेहत के लिए सुपरफूड है। आयुर्वेद में इन दोनों कॉम्बिनेशन फायदे बताएं है। इन दोनों को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। शहद को खांसी-जुकाम के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से इंफेक्शन का खतरा कम होता है।

अगर आप शहद में आंवला भिगोकर खाएंगे तो इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आंवला में विटामिन सी मौजूद होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है। वहीं, शहद में एक्टी-बैक्टीरियल गुण इंफेक्शन का खतरा कम करता है। शहद में भीगे हुए आंवले खाने के वायरल-इंफेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है।

यदि आपको भी पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो यह कॉम्बिनेशन आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसके सेवन से अपच, एसिडिटी, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके सेवन से भी गट हेल्थ भी अच्छा होता है, जिससे पाचन स्वस्थ रहता है।

आंवला और शहद का कॉम्बिनेशन स्किन हेल्थ को इंप्रूव करती है। वहीं, शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है और स्किन इंफेक्शन का खतरा भी कम करता है। आंवला में विटामिन सी होता, जो कि स्किन में कोलेजन बूस्ट करने में मदद करता है।

सर्दियों में खांसी-जुकाम में ज्यादातर होते रहते हैं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसके सेवन से गले का इंफेक्शन कम होता है और कफ से भी राहत मिलती है। शहद और आंवला खांसी और जुकाम में भी राहत देता है।

सोकर जब आप उठते हैं तो आपको भी थकावट और कमजोरी महसूस होती है, तो आंवला और शहद जरुर खाएं। इसके सेवन से बॉडी में एनर्जी बनी रहती है। इसके साथ ही कमजोरी और थकावट भी नहीं होते हैं।

इसके लिए आपको कच्चे आंवला को शहद में भिगोकर खाना है। आंवला को टुकड़ों में काट लें। अब इसे शहद में डालकर कच्चा ही खाएं। आप चाहे तो आंवले को धूप में सूखाकर शहद में डालकर रख दें। इसमें आप काला नमक और काली मिर्च डालकर भी रख सकते हैं। रोजाना आप 2-3 टुकडें का सेवन करें। जब आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहते हैं तो काफी फायदेमंद होता है। 

Related Articles

Back to top button