केजरीवाल-मान का रोड शो

मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पटियाला लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार बलबीर सिंह के समर्थन में रोड शो किया। अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान लोगों से कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी जाने वाले हैं। पूरा देश महँगाई और बेरोज़गारी से परेशान है।

जनता मोदी जी को हटाने का मन बना चुकी है। इस बार का ये चुनाव देश के लोकतंत्र को बचाने का एक मौक़ा है। जनता इस बार बीजेपी की तानाशाही को कड़ा जवाब देगी।अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर भी गए। जिसकी जानकारी उन्होंने एक्स के माध्यम से खुद दी।

केजरीवाल ने पोस्ट करते हुए लिखा कि अभी कुछ दिन पहले मान साहब के घर नन्ही बिटिया ने जन्म लिया था। संगरूर में प्रचार के बाद उनके घर जाकर बिटिया को आशीर्वाद दिया। बिटिया पर वाहेगुरू जी की कृपा हमेशा बनी रहे, मान साहब का परिवार इसी तरह हमेशा ख़ुश और स्वस्थ रहे।

Related Articles

Back to top button