छपरा में फायरिंग एक की मौत

बिहार के छपरा में चुनाव के बाद बड़ी घटना हुई है। छपरा में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। 

यह घटना छपरा के नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर चौक पर हुई है। यहां भारतीय जनता पार्टी और आरजेडी समर्थकों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। वही सारण के डीएम ने बताया है कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। दोनों ही पार्टियों ने एक दूसरे पर कई राउंड की गोलियां चलाई। बता दें कि बीते सोमवार को हुए लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान सारण में बूथ संख्या 118 पर मतदान के समय तनाव काफी अधिक बढ़ गया था। इस तनाव के बाद ही यह बवाल हुआ है। 

भिखारी ठाकुर चौक पर चाय की दुकान पर सुबह के समय कुछ लोग चाय पी रहे थे। इस दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने आकर दूसरे पक्ष के लोगों को धक्का दिया और दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षियों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ा की नौबत गोलाबारी तक आ गई। माना जा रहा है कि हमला करने वाले राजद के कार्यकर्ता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। घटनास्थल पर पुलिस बड़ी संख्या में मौजूद है। 

Related Articles

Back to top button