नॉर्थ-ईस्ट बनेगा विकास का इंजिन

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्थ-ईस्ट के दौरे पर हैं। यहां असम के जोरहाट में वह एक रैली को संबोधित करेंगे और कई विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में सेला टनल का उद्घाटन किया। शनिवार की सुबह उन्होंने हाथी पर सवार होकर काजीरंगा उद्यान की सैर की। उधर, महाराष्ट्र में होने वाली विपक्ष की बैठक टल गई है।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। काग्रेस को आज बड़ा झटका लगा जब पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी समेत उसके कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। उधर, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर हमला बोला है और दावा किया है कि वह कांग्रेस को खत्म करने के मिशन पर हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर साफ किया है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी।

सेला टनल का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मुझे विकसित उत्तर-पूर्व के इस त्योहार में सभी नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों का हिस्सा बनने का अवसर मिला है। उन्होंने ‘विकसित भारत विकसित नॉर्थ-ईस्ट’ प्रोग्राम को संबोधित करते हुए कहा कि हम नॉर्थ-ईस्ट को देश के विकास का इंजिन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button