राहुल न्याय यात्रा छोड़कर अचानक विदेश जा रहे

राहुल गांधी 26 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा छोड़कर विदेश के लिए रवाना होंगे। वे 2 मार्च को न्याय यात्रा में फिर शामिल होंगे। राहुल ने यात्रा से ब्रेक क्यों लिया, अब इस फैसले की बड़ी वजह सामने आई है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। हालांकि, वे इस यात्रा को अचानक छोड़ विदेश के लिए रवाना होंगे। वे 5 दिन बाद यात्रा से फिर जुड़ेंगे।

कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी 26 फरवरी से 1 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा से ब्रेक लेंगे, क्योंकि दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। इस बैठक में राहुल गांधी का मौजूद रहना जरूरी है। इसके अलावा, राहुल 27-28 फरवरी को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाएंगे और वहां दो लेक्चर देंगे।जयराम रमेश ने कहा कि हम 2 मार्च से यात्रा फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी 5 मार्च को उज्जैन जाएंगे, जहां वह महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का दर्शन करेंगे।

रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अमृतकाल के नाम पर देश को गुमराह कर रहे हैं। उनके पिछले 10 साल अन्याय काल के हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं ‘मोदी की गारंटी’… लेकिन जब मोदी की वारंटी खत्म होती है तो मोदी की गारंटी की क्या बात है।

Related Articles

Back to top button