मादक पदार्थ तस्करी में 14 भारतीय गिरफ्तार

नेपाल में रविवार को मादक पदार्थ की तस्करी के अलग-अलग मामलों में कम से कम 14 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 149 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी

पुलिस ने बताया कि ये सभी गिरफ्तारियां धरान शहर से हुईं। पुलिस ने बताया कि चार भारतीयों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 50 किलोग्राम हशीश बरामद की गई जबकि एक अन्य मामले में पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 99 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया।

पुलिस के मुताबिक एक अन्य मामले में 23 वर्षीय एक भारतीय नागरिक को उसके चार साथियों के साथ मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button