एनकाउंटर,वांटेड ढेर, साथी को भी लगी गोली

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शुक्रवार सुबह पुलिस एनकाउंटर हुआ है। इस दौरान दो बदमाशों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। जिससे दो कांस्टेबल घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड गोलीबारी की। जिसमें एक बदमाश ढेर हो गया, जबकि उसका एक अन्य साथी गोली लगे से घायल हुआ है। जानकारी के अनुसार दोनों बदमाशों पर हत्या और लूटपाट का केस दर्ज हैं। बदमाशों का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। दोनों ने हाल ही में एक ज्वेलर की हत्या कर लुटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार एनकाउंटर कन्नौज के गुरुसहायगंज पुलिस स्टेशन के पास हुआ है। यहां जांच के दौरान दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दोनों रुकने की बजाए भागने लगे। भागते हुए दोनों ने पुलिस कांस्टेबल अमर सिंह और विनय कुमार पर गोलीबारी की। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने भी जवाब कार्रवाई में गोलीबारी कर दोनों को काबू किया।

पुलिस की गोलीबारी में दोनों घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। उत्तर पुलिस के महानिदेशक प्रशांत कुमार के अनुसार मरने वाले बदमाश की पहचान इजहार और घायल आरोपी की पहचान तालिब के रूप में हुई है

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 5 जनवरी को दोनों ने दुकान से घर जा रहे ज्वेलर मोहम्मद अयाज की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उनसे 35 लाख के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार हाल ही में अयाज की सगाई सना खान से हुई थी। फरवरी में दोनों की शादी होने वाली थी। लेकिन अयाज की हत्या के बाद 8 जनवरी को सना ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button