योगी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को देवरिया पुलिस ने मुबंई के ठाणे से पकड़ लिया है। पकड़े गए युवक का नाम संतोष यादव है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को पकड़ा है। युवक ने सोशल मीडिया सीएम योगी को धमकी से जुड़ा पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन चेक की। जांच में युवक की लोकेशन ठाणे में कल्याण के आसपास निकली।

संतोष यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उसने लिखा था देवरिया के प्रेम यादव हत्याकांड में घर गिराने के लिए पूरा जोर लगाया गया। डीएम कोर्ट वहीं फैसला लेती है जो सरकार चाहती है। अगर प्रेम यादव घर गिरा तो सीएम की हत्या होगी। चाहे इसके लिए मेरा जीवन ही क्यों न कुर्बान हो जाए। संतोष यादव ने यह पोस्ट 3 जनवरी को शेयर की थी।

जानकारी के अनुसार पहले पुलिस आरोपी को फ्लाइट के जरिए मुंबई से गोरखपुर लाई और फिर देवरिया। आरोपी युवक 2 अक्टूबर को देवरिया कांड में हुए सामुहिक नरसंहार के बाद सरकार के एक्शन से नाराज था। आरोपी ने 3 जनवरी को पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फिर उसी दिन रात में पोस्ट के लिए खेद भी जताया। उसने लिखा कि मैं माफी चाहता योगी जी आपसे। मैंने जज्बात में आकर यह सब बात कह दी। उम्मीद है महाराज जी आप समझेंगे।

Related Articles

Back to top button