भारतीयों को ईरान जाने के लिए वीजा लेने की जरूरत नहीं

भारत के पासपोर्ट की ताकत लगातार बढ़ती जा रही है, भारतीयों के लिए बहुत बड़ी खुश खुशखबरी है। अब भारतीय सिर्फ अपने पासपोर्ट से ही एक और देश में घूम सकते हैं। इसके लिए उन्हें वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ईरान की सरकार ने भारत को यह तोहफा दिया है। ईरान का मकसद अपने देश में पर्यटन को बढ़ावा देना और दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करना है।

ईरान ने भारत समेत 33 देशों के लिए वीजा की आवश्यकता को खत्म कर दिया है। अब इन देशों के लोग बिना वीजा के ही ईरान जा सकेंगे। साथ ही भारतीय ईरान की सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को जान सकेंगे। इसे लेकर ईरान के कल्चर हेरिटेज मंत्री इजातुल्ला जर्गामी ने कहा कि सरकार की ओर से यह फैसला दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लिया गया है।

न्यूज एजेंसी ISNA ने कहा है, कि इस फैसले से ऐसे देशों या क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 45 हो जाएगी, जिनके नागरिक बिना वीजा प्राप्त किए ईरान की यात्रा कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी ISNA के मुताबिक, लेबनान, ट्यूनीशिया, भारत, सऊदी अरब और कई मध्य एशियाई, अफ्रीकी और मुस्लिम देशों सहित 33 देशों के लिए ईरान की वीजा आवश्यकता को हटा दिया गया है। सूची में केवल एक पश्चिमी-सहयोगी यूरोपीय राष्ट्र है, क्रोएशिया, जो यूरोपीय संघ और नाटो का एक छोटा सदस्य है। तेहरान का फैसला विशेष रूप से दो तेल उत्पादक खाड़ी प्रतिद्वंद्वियों के बीच वर्षों के तनाव के बाद ईरान और सऊदी अरब के बीच संबंधों में नरमी लाने की दिशा में एक और कदम है। समाचार एजेंसी ने आगे बताया है, कि वीजा आवश्यकताओं को माफ करने के फैसले में बहरीन के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और कतर के नागरिकों को भी शामिल किया गया है, जिनके साथ तेहरान ने अभी तक पूर्ण संबंध स्थापित नहीं किए हैं।

Related Articles

Back to top button