भजनलाल शर्मा राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे

राजस्थान- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार (12 दिसंबर) को घोषणा की कि भजनलाल शर्मा राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में वसुंधरा राजे और राज्यवर्धन सिंह राठौर जैसे बड़े नेताओं को सीएम रेस से आउट करके ये जगह बनाई है।

भजन लाल शर्मा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव-2023 में सांगानेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को हराया था। उन्होंने 1,45,000 से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। आइए जानें कौन भजनलाल शर्मा?

-भजनलाल शर्मा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हैं। – भजनलाल शर्मा वर्तमान में राजस्थान विधानसभा के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं, जो सांगानेर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

-भजनलाल शर्मा चार बार भारतीय जनता पार्टी के राज्य महासचिव के रूप में भी कार्य किया है। -2023 के राजस्थान विधान सभा चुनाव के बाद, उन्हें सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में चुना गया है।

Related Articles

Back to top button