Trending

लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर परिवर्तित रहेगा यातायात मार्ग

लखनऊ। चेहल्लुम पर मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस को लेकर राजधानी लखनऊ में गुरुवार को यातायात परिवर्तित रहेगा। अगर किसी को भी कोई समस्या होती है तो ट्रैफिक कन्ट्रोल नम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यातायात पुलिस की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई है। चेहल्लुम पर मुस्लिम समुदाय दोपहर एक बजे जुलूस कार्यक्रम प्रस्तावित है, जो नाजिम साहब इमामबाड़ा से प्रारम्भ होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टूड़ियागंज, थाना बाजारखाला, लाल माधव (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी, विक्रम कार्टन मिल होते हुए कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा। इस अवसर पर यातायात के सुगम संचालन के लिए गुरुवार को 11 बजे से जुलूस की समाप्ति तक आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्ट रहेगा।

ये मार्ग रहेगा परिवर्तित

टूड़ियागंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कॉलेज, सआदतगंज होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। कमला नेहरू क्राॅसिग (मेडिकल क्राॅस) चौराहा से यातायात नक्खास, टूड़ियागंज तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज, चौक होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा। रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं जायेगा। बल्कि यह यातायात मेडिकल काॅलेज या नाका की ओर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात रकाबगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। हैदरगंज तिराहा से कोई भी यातायात नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

इसी तरह बुलाकी अड्डा तिराहे से कोई भी यातायात हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा। मिल एरिया तिराहे से कोई भी यातायात बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात राजाजी पुरम होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। एवरेडी तिराहे से कोई भी यातायात मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिग (बालाजी मन्दिर)तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भूसा मण्डी, मवैया, आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

रणजीत सिंह बिल्डिंग (बालाजी मन्दिर) तिराहे से कोई भी यातायात एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला ताल कटोरा की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात भरत पुरी रोड, राजाजी पुरम की होकर अपने गतंव्य को जा सकेगा। आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लंगड़ा फाटक ओवर व्रिज ढाल से विक्रम काटन मिल, एवरेडी तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सूर्यनगर राजाजीपुरम या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

इसके अलावा विक्रम काॅटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा या एवररेडी तिराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात लंगड़ा फाटक रेलवे ओवरब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम् या आलमबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। ए ब्लाॅक राजाजीपुरम् (यूनियन बैंक)तिराहा से कर्बला तालकटोरा की ओर नहीं जा सकेगा,बल्कि यह यातायात राजाजीपुरम आलमनगर रोड से अपने गंतव्य को जा सकेगा। भूसा मंडी तिराहे से ऐवररेडी तिराहे की ओर यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग रोड या मवैया, आलमबाग होकर जा सकेगा। मवैया तिराहे से मवैया ओवरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आलमबाग सूर्यनगर होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। जूलूस के मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।

Related Articles

Back to top button