Trending

कैलिफोर्निया के बार में अंधाधुंध गोलीबारी से पांच लोगों की मौत, छह घायल

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित एक बार में अंधाधुंध गोलीबारी से पांच लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद गोलीबारी करने वाला व्यक्ति भी मारा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक कैलिफोर्निया के ट्रेबुको केनयन स्थित बाइकर बार ‘कुक कॉर्नर’ में मौजूद लोगों पर अचानक एक शूटर ने गोलीबारी शुरू कर दी। ऑरेंज काउंटी पुलिस के अनुसार गोलीबारी करने वाला पूर्व सुरक्षा अधिकारी है। गोलीबारी में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। छह अन्य लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों में कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग बार से भाग खड़े हुए। पुलिस ने पहुंच कर बमुश्किल स्थितियों पर नियंत्रण किया। पता चला कि बाद में किसी ने शूटर को भी गोली मार दी और उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस घटना की जांच कर रह है। पुलिस यह भी नहीं बता सकी कि शूटर की मौत कैसे हुई।

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। जनवरी में भी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। बार-बार होने वाली गोलीबारी की वजह अमेरिका की बंदूक संस्कृति को माना जाता है। अमेरिका में बंदूक खरीदना बेहद आसान है। यही वजह है कि मामूली झगड़ों में भी कई बार लोग अंधाधुंध गोलीबारी कर कई लोगों की जान ले लेते हैं।

Related Articles

Back to top button