
Shukra Uday 2023 ज्योतिष गणना के अनुसार वर्तमान समय में शुक्र कर्क राशि में अस्त अवस्था में विराजमान हैं और 19 अगस्त के दिन इसी राशि में उदित होंगे। शुक्र उदय का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें शुक्र उदय की अवधि में सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा और उनके जीवन में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी।
- 19 अगस्त 2023 के दिन शुक्र ग्रह कर्क राशि में उदित होंगे।
- शुक्र ग्रह को आकर्षण, धन, प्रेम वैभव आदि का कारक माना जाता है।
- जानते हैं, शुक्र उदय से किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ?
नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Shukra Uday 2023 in Kark: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक अवधि के लिए अस्त और उदित होते हैं। जिसका प्रभाव राशि, वातावरण और देश-विदेश में चल रही गतिविधियों पर पड़ता है। बता दें कि 03 अगस्त को शुक्र ग्रह कर्क राशि में अस्त हुए थे और 19 अगस्त के दिन इसी राशि में उदित होंगे। शुक्र उदय का प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा।
बता दें कि शुक्र ग्रह को आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव का कारक माना जाता है। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में शुक्र प्रबल अवस्था में होते हैं, उन्हें जीवन में कई प्रकार की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, शुक्र उदय से किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ?
शुक्र उदय का सकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इस दौरान जातकों को आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि दिखाई देगी। साथ ही किए गए परिश्रम का उचित फल प्राप्त होगा। इसके साथ पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा, जिससे वातावरण सुखद रहेगा। जो कार्य लंबे समय से रुका हुआ है, वह भी पूरा हो सकता है।
शुक्र के उदित होने से तुला राशि का भाग्य भी उदित होगा। इस अवधि में जातकों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है, साथ ही आय के नए स्रोत मिलने की संभावना अधिक है। कार्यक्षेत्र में भी जातकों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और व्यवसाय में लाभ के संकेत मोइल रहे हैं। इसके साथ कार्य क्षेत्र में आ रही समस्याएं समय के साथ दूर होती हुई जर आएंगी।
शानू राशि के जातकों के लिए शुक्र उदय फलदाई माना जा रहा है। इस अवधि में जातकों को आय में वृद्धि नजर आएगी, साथ पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इस अवधि में छात्र वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे और किए मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। लंबे समय से आ रही परेशानियां भी दूर होंगी। इस अवधि में वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।