Gyanvapi ASI Survey Live: नमाज के लिए रुका ASI सर्वे, हिंदू पक्ष के वकील बोले- दो बजे के बाद फिर से होगा शुरू

वाराणसी के ज्ञानवापी स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य हिस्से का सर्वे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम कर रही है। ज्ञानवापी में एएसआई की टीम बिना मशीनों के प्रयोग से ही पूरे परिसर का नक्शा शीट पर उतारा। उधर, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा रही: हिंदू पक्ष के वकील

एएसआई सर्वेक्षण के दौरान वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के अंदर मौजूद रहे हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण आज सुबह 7 बजे 40 विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा शुरू किया गया। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जा रही है। दोपहर के भोजन के बाद सर्वेक्षण फिर से शुरू होगा। यह सर्वेक्षण लंबे समय तक जारी रहेगा।

दो बजे तक के लिए रुका सर्वे

ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए सर्वे का काम रुकने के कारण ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकले हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि दो बजे के बाद सर्वे शुरू होगा।

ज्ञानवापी में नमाजियों का हुजूम

ज्ञानवापी में नमाजियों के हुजूम को देखते हुए सर्वे का काम 12:30 बजे रोकने की बात कही जा रही है। फिर दो बजे के बाद सर्वे का काम शुरू होगा

ज्ञानवापी के पश्चिमी दीवार की जानकारी जुटाने में लगी टीम

शुक्रवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होनी है। इधर, एएसआई टीम ने ज्ञानवापी क्षेत्र को चार भागों में बांटने के बाद सर्वे शुरू किया। शासन के द्वारा पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। सर्वे टीम सबसे ज्यादा ज्ञानवापी के पश्चिमी दीवार की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मैदागिन से गोदौलिया तक बैरकेडिंग कर पूरे क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। केवल पैदल राहगीर और दर्शनार्थियों को ही काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने दिया जा रहा था।

इन बिंदुओं पर देनी है सर्वे रिपोर्ट

  • वैज्ञानिक जांच में देखा जाएगा कि क्या मस्जिद का निर्माण पहले से मौजूद मंदिर की संरचना के ऊपर किया गया।
  • पश्चिमी दीवार की उम्र और प्रकृति की जांच होगी।
  • तीन गुंबदों के ठीक नीचे सर्वे। 
  • सभी तहखानों की जांच व उसकी सच्चाई। 
  • इमारत की दीवारों पर मौजूद कलाकृतियों की सूची बनेगी। कलाकृतियों की उम्र और प्रकृति का पता लगाया जाएगा।
  • इमारत की उम्र, निर्माण की प्रकृति का पता भी लगाया जाएगा।
  • इमारत के विभिन्न हिस्सों और संरचना के नीचे मौजूद ऐतिहासिक, धार्मिक महत्व की कलाकृतियों और अन्य वस्तुओं की जांच की भी जांच होगी।

चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

ज्ञानवापी में एएसआई के सर्वे को लेकर आज सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम हैं। काशी विश्वनाथ धाम के गेट नम्बर-4 और उसके चौतरफा के एक किलोमीटर के दायरे में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात है। यहां तक कि श्री काशी विश्वनाथ धाम में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के साथ ही मंदिर प्रबंधन के कर्मियों के मोबाइल भी जमा कराए गए हैं।

सर्वे से कई हकीकत आएगी सामने

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे जारी है। एएसआई की 64 सदस्यीय टीम के 34 लोग ज्ञानवापी में मौजूद हैं। करीब 15 दिन तक चलने वाले सर्वे से कई हकीकत सामने आ सकती है। विवादित स्थल की वास्तविकता क्या है? विवादित स्थल के नीचे जमीन में क्या सच दबा हुआ है? ज्ञानवापी में बने गुंबद कब बनाए गए? तीनों गुंबद कितने पुराने हैं?

जुमे की नमाज के लिए एक घंटे रोका जाएगा सर्वे का काम

ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए नमाजी दोपहर एक बजे से आना शुरू करेंगे। लगभग डेढ़ बजे से नमाज शुरू होगी। दो बजे नमाज पढ़ कर नमाजी बाहर निकल जाएंगे। इस दौरान लगभग एक घंटे तक सर्वे का काम बंद रहेगा।

11 बिंदुओं पर सर्वे करके रिपोर्ट देने का आदेश

एएसआई के विशेषज्ञों की टीम चरणबद्ध तरीके से जिला अदालत के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करेगी। जिला अदालत ने 11 बिंदुओं पर सर्वे करके रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट की मुहर लगते ही एएसआई की टीम सक्रिय हो गई। पहले हुए सर्वे की वजह से उपकरण भी वाराणसी में रखे हैं। इसीलिए शुक्रवार सुबह से ही सर्वे शुरू हो गया है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई की टीम सर्वे कर रही है। वहीं इसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डीएम व पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

15 दिन में पूरा किया जा सकता है सर्वे

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई की टीम सर्वे टोपोग्राफी से ही शुरू करेगी। पहले चरण में दो से तीन दिन तक पूरे परिसर का नक्शा तैयार किया जाएगा। उसके भौगोलिक ढांचे को समझा जाएगा। पांचवें दिन से रडार व कार्बन डेटिंग तकनीक के जरिये ज्ञानवापी के इतिहास की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। ज्ञानवापी परिसर का सर्वे 15 दिन में पूरा किया जा सकता है।

एएसआई की टीम में 34 लोग ज्ञानवापी में

एएसआई की 64 सदस्यीय टीम में 34 लोग आज ज्ञानवापी परिसर में सर्वे कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया जा रहा है।

टीम ने पूरे परिसर का नक्शा शीट पर उतारा

वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी परिसर का सर्वे जारी है। टीम ने पूरे परिसर का नक्शा शीट पर उतार लिया है। हिंदू पक्षकार सीता साहू ने कहा कि सर्वे से सच्चाई सामने आएगी। हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन ने कहा कि सर्वे पर हमें विश्वास है।

गोदौलिया से चौक तक जगह-जगह बैरिकेडिंग

सुरक्षा की दृष्टि से गोदौलिया से चौक तक जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई है। दर्शनार्थिओं को केवल दोनों तरफ से दर्शन के लिए बैरिकेडिंग से जाने की अनुमति है।

केवल ज्ञानवापी से आने की अनुमति

बांसफाटक पर रास्ता बंद है। केवल ज्ञानवापी से आने की अनुमति है। जाने की अनुमति नहीं है। 

Related Articles

Back to top button