अनुपम खेर स्टारर द कश्मीर फाइल्स का ट्रेलर रिलीज


मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर की आने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

अनुपम खेर की आने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है।इस बात की जानकारी अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा, ये है द कश्मीर फाइल्स का हृदय विदारक ट्रेलर। अगर इसने आपको नहीं झकझोरा तो फिर……. इसके साथ ही उन्होंने टूटे हुए दिल की इमोजी शेयर की है।

गौरतलब है कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, अतुल श्रीवास्तव, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार भी नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button