Trending

छह सौ गृहकर दाताओं को नगर निगम, देहरादून का नोटिस

देहरादून। राजधानी नगर निगम के नगर आयुक्त नगर की आय बढ़ाने की कवायद में जुटे हुए हैं। इसके मद्देनजर निगम ने हाउस टैक्स न देने वाले तकरीबन 600 लोगों को नोटिस जारी किया है।

शनिवार को बताया देहरादून नगर नगर आयुक्त मनुज गोयल ने बताया कि अब हाउस टैक्स न देने वाले लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है ताकि अधिकाधिक कर नगर निगम में जमा हो जाए और निगम की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए।

उन्होंने बताया कि इस नोटिस में साफ कहा गया है कि निर्धारित तिथि से पहले हाउस टैक्स जमा कर दें। जिन 600 लोगों को नगर निगम ने हाउस टैक्स के लिए नोटिस जारी किया है, उसमें बड़े होटल और कामर्शियल संस्थान शामिल हैं। हाउस टैक्स से नगर निगम को मोटी कमाई होती है। इसी साल अप्रैल महीने से लेकर अब तक नगर निगम हाउस टैक्स से तकरीबन 26 करोड़ रुपये की कमाई कर चुका है। यह पिछले सालों की अपेक्षा काफी अच्छी रिकवरी बताई जा रही है। जिन 600 लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उन पर 4 करोड़ की धनराशि बकाया है।

नगर आयुक्त गोयल ने बताया कि नगर निगम ने हाउस टैक्स के लिए जिन लोगों को नोटिस जारी किया है। इनमें अधिकांश लोग व्यावसायिक भवन वाले हैं। इसके अलावा कई होटल भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी से अपील की है कि वह जल्द से जल्द नगर निगम का हाउस टैक्स जमा कर दें।

Related Articles

Back to top button