एक फरवरी को संसद में पेश होगा अंतरिम बजट

फरवरी को संसद सत्र में बजट पेश होगा। इस दौरान केंद्र सरकार GYAN थीम पर कई ऐलान कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, GYAN के चारों एल्फाबेट का मतलब है G से Gareeb, Y से Yuva, A से Annadata और N से Nari, जिन पर सरकार का पूरा पर फोकस है। इस बार 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद सत्र में बजट सेशन होगा। यह 17 वीं लोकसभा है।

मिली जानकारी के अनुसार, संसद सत्र में सबसे पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इसी दिन संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इस बार आम लोगों को बजट ( 2024) में कई घरेलू उत्पादों में राहत मिलने की उम्मीद है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम  बजट पेश करेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार बजट में महिलाओं और अलग-अलग जरूरतमंद जातियों के लिए खास ऐलान किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ा सकती है। सरकार ने NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) पर भी नई योजना तैयार की है, जिस पर बजट में अलग-अलग घोषणाएं हो सकती हैं।

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के अनुसार, 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद सत्र चलेगा। 16 जून को लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा, जिसके बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा होने का अनुमान जताया जा रहा है। चुनावी साल होने के चलते जनता को इस बार के  बजट से कई उम्मीदें हैं। सरकार भी लोकलुभावन बजट पेश कर लोगों को साधने की कोशिश करेगी। 17 वीं लोकसभा का आखिरी बजट होगा। 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद बजट सत्र होगा।1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।बजट में युवा, महिलाएं, किसान, रोजगार, सैनिक आदि मुद्दों पर योजनाएं पेश होंगी।

Related Articles

Back to top button