
आज ही के दिन यानी की 22 अप्रैल को बलदेव राज चोपड़ा का जन्म हुआ था। वह हिंदी सिनेमा की एक ऐसी शख्सियत रहे, जिन्होंने कई लोकप्रिय फिल्में बनाईं। बी आर चोपड़ा की विरासत आज भी हिंदी सिनेमा में चमक रही है। उनके द्वारा बनाई गई फिल्में और ऐतिहासिक धारावाहिक ‘महाभारत’ आज भी दर्शकों के बीच जीवित है। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड कर नही देखा और घर- घर फेमस हुए।
पंजाब के लुधियाना में 22 अप्रैल 1914 को बी आर चोपड़ा का जन्म हुआ था। इन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। बता दें कि सिनेमा की दुनिया में आने से पहले उन्होंने एक पत्रकार के रुप में अपने करियर की शुरूआत की थी। साल 1944 में उन्होंने ‘सिने हेराल्ड’ पत्रिका में काम करना शुरू किया। इसके बाद साल 1947 में भारत पाकिस्तान के विभाजन के बाद बी आर चोपड़ा मुंबई आ गए।
साल 1947 में वह मुंबई आ गए और उन्होंने फिल्म निर्माण में कदम रखा। साल 1948 में आई उनकी पहली फिल्म ‘करवट’ भले ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इसके बाद बी आर चोपड़ा ने फिल्म निर्देशक के रूप में चांदनी चौक, शोले, नया दौर और धूल का फूल जैसी फिल्मों का निर्माण किया। इसके साथ ही उन्होंने कई टीवी सीरियल का निर्माण किया। जिसमें बहादुर शाह जफर, महाभारत, कानून और विष्णु पुराण जैसे शो शामिल हैं।
बी आर चोपड़ा द्वारा बनाया गया ‘महाभारत’ भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक धारावाहिक है। उन्होंने इसके हर किरदार को जीवंत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इस शो की शुरूआत में हरीश भिमानी की आवाज में ‘मैं समय हूं’ डायलॉग काफी ज्यादा लोकप्रिय हुआ था।
बता दें कि बी आर चोपड़ा को उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। उनको फिल्म ‘कानून’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा साल 1998 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और साल 2001 में पद्म भूषण से नवाजा गया था। वहीं साल 2004 में बी आर चोपड़ा को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
फिल्म निर्माता बलदेव राज चोपड़ा का लंबी बीमारी के बाद 05 नवंबर 2008 को 94 साल की उम्र में निधन हो गया था।
It is considered one of the oldest women's top national leagues in European volleyball, being established in, and its clubs have achieved significant success in the continental European club competitions. Non-destructive visualization and quantification of roots using computed tomography.