
नई दिल्ली। दक्षिणी गोवा में पुलिसने व्हेल की उल्टी के तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन लोगों के पास से दस करोड़ की कीमत की व्हेल की उल्टी बरामद की है।मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के जवानों से गुरुवार को संगुम गांव में एक पर दबिश दी.. जांच के दौरान पुलिस को इस कार से 5.75 किलोग्राम मोमी पदार्थ मिला.. इसका उपयोग महंगे इत्र को बनाने के लिए किया जाता है।
आपको बता दें व्हेल की उल्टी में एम्बरग्रीस शुक्राणु मिलता है, जो कि व्हेल की आंत में बनता है। इसके जरिए महंगे-महंगे इत्रों का निर्माण किया जाता है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब दस करोड़ है। चूंकि भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की अनुसूची 2 के तहत व्हेल की संरक्षित किया गया है, जिसकी वजह से भारत में व्हेल के जरिए बनाए गए किसी भी उत्पाद को रखना या उसका कारोबार करना प्रतिबंधित है।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक व्हेल की उल्टी की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की पहचान गोवा के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें से शाईनाथ सेट और रत्नाकर कारापुरे गोवा के निवासी है, जबकि योगेश रेडरेकर महाराष्ट्र् का रहने वाला है। हालांकि इनके पास इतनी ज्यादा मात्रा में एम्बरग्रीस कहां से आया इसकी जांच जारी है।