Trending

दो खूबसूरत अदाकाराओं ने बिखेरा जलवा: पेरिस फैशन वीक 2024

ऐश्वर्या राय बच्चन और आलिया भट्ट कपूर ने पेरिस फैशन वीक 2024 में लोरियल पेरिस के साथ ले डेफिले में रैम्प वॉक किया और वैश्विक मानचित्र पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। न्यूली ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए, आलिया भट्ट ब्रांड की आइकन रहीं ऐश्वर्या के साथ शामिल हो गईं। पेरिस फैशन वीक में आलिया भट्ट और ऐशवर्या राय दोनों ने अपनी खूबसूरती से बिखेरा जलवा। दरअसल, ऐश्वर्या कई बार इस फैशन वीक में जलवा बिखेर चुकी है लेकिन आलिया ने इस बार डेब्यू किया है।

पेरिस फैशन वीक 2024 में आलिया भट्ट ने फ्लेयर्ड ब्लैक कलर के पैंट के साथ स्ट्रैपलेस मैटेलिक टॉप पहना था। इसके साथ ही आलिया ने अपना लुक एकदम सिंपल और एलिगेंट रखा था। उन्होंने हैवी स्टेटमेंट ईयररिंग्स और खुले बाले से अपना लुक को पूरा किया। मिनिमल मेकअप लुक और स्मोकी आईज में वह हुस्न की परी लग रही थीं। रैम्प वॉक पर आलिया भट्ट का कॉन्फिडेंस उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी। 

लाल परी लगीं ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय कई सालों से पेरिस फैशन वीक पर अपना जलवा बिखेरती आ रही हैं। इस साल भी एक्ट्रेस ने अपने लुक से धमाल मचा दिया है। जब ऐश्वर्या रैम्प वॉक पर आईं तो लाल ड्रेस में किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। रेड कलर के लॉन्ग बलून स्टाइल गाउन के साथ ऐश्वर्या ने एक लॉन्ग टेल दुपट्टा लिया था।

रैम्प वॉक पर हाथ जोड़कर किया नमस्ते

ऐश्वर्या राय खुले बाल में विंग्ड आईलाइनर और रेड लिपस्टिक में उनका लुक देखने लायक था। अभिनेत्री ने अलग अंदाज में रैम्प वॉक पर भारतीय परंपरा को बरकरार रखते हुए ऑडियंस को हाथ जोड़कर नमस्ते किया। ऐश्वर्या का यह अंदाज देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए।

Related Articles

Back to top button