रक्त में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकाल देगा ये मसाला

वर्तमान समय में गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में आम हो गई है। जहां पहले ज्यादातर बुजुर्गों में यह समस्या देखने को मिलती थी। वहीं, आजकल युवा वर्ग के लोग भी इससे ग्रसित हैं। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल एक चिंता का विषय है क्योंकि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह धमनियों में जमने लगता है और ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल से जुड़ी अन्य गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

इसलिए शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। स्वस्थ खानपान और जीवनशैली में कुछ बदलाव करके हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी कारगर साबित हो सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि हमारे किचन में ऐसे कई मसाले मौजूद हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी दुरुस्त रखते हैं। अगर इन मसालों का उपयोग सही तरीके से किया जाए, तो हाई कोलेस्ट्रॉल समेत कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

इन्हीं मसालों में राई भी शामिल है। जी हां, राई का सेवन करने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल साफ हो सकता है। साथ ही, दिल को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है। तो आइए, जानते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए राई कैसे फायदेमंद है और कैसे करें इसका इस्तेमाल? बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में फायदेमंद है राई।

राई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन बी1, ओमेगा 3 फैटी एसिड, कॉपर, फॉस्फोरस मैग्नीशियम मैंगनीज और सेलेनियम जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रातभर भीगी राई का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इसका सेवन करने से नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल साफ होगा और नसें मजबूत भी होंगी। यह हाई ब्लड शुगर और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।

राई का पानी कैसे बनाएं

राई का पानी बनाने के लिए एक चम्मच राई को एक गिलास पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें। अगली सुबह इस पानी को अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे छानकर थोड़ा ठंडा कर लें। इसके बाद आप इसका सेवन करें। नियमित रूप से राई का पानी पीने से बेड कोलेस्ट्रॉल की परेशानी कम हो सकती है।

राई का पानी पीने के अन्य फायदे

राई का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके नियमित सेवन से गैस अपच और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। रोजाना राई का पानी पीने से स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है और एजिंग के लक्षणों को रोकने में मदद करता है। राई के पानी का सेवन करने से शरीर की अंदरूनी सूजन से राहत मिल सकती है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। राई के पानी का सेवन करने से मुंह की दुर्गंध की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। यह दांतों को चमकदार बनाने का काम करता है।

Related Articles

Back to top button