जनता अब गुमराह नहीं होने वाली : मौर्य 

कन्नौज। यूपी के कन्नौज से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण लागू नहीं करने के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू ने मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखी थी। उनकी चिट्ठी आज भी दस्तावेज के तौर पर मौजूद है। उनका परपोता आज संविधान की किताब लेकर घूम रहा है। कांग्रेस ने देश को गुमराह किया और पीडीए के नाम पर अखिलेश ने लोगों को गुमराह करने का काम किया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कन्नौज में संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 144 साल बाद महाकुंभ पड़ा है। कुंभ में 40 से 50 करोड़ लोग आ रहे हैं। लोग हक्का-बक्का हैं कि यहां व्यवस्थाएं कैसे हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था बाबा साहब के संविधान की बदौलत हो रही हैं।

महाकुंभ को लेकर रोजाना अखिलेश और राहुल सवाल उठा रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि 2013 में महाकुंभ हुआ था। तब अखिलेश की सत्ता थी, उन्होंने महाकुंभ की कमान अपने चाचा आजम खां के हाथों में दे रखी थी। उस समय कितनी अव्यवस्था थी, मैंने इसका वर्णन करना नहीं चाहता हूं। 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस तरह से देश को कांग्रेस ने गुमराह किया। उसी तरह से पीडीए के नाम पर अखिलेश यादव यूपी की जनता को गुमराह करना चाह रहे हैं। लेकिन जनता अब गुमराह होने वाली नहीं है। 2027 में सत्ताधीश बनने के लिए बड़े-बड़े होर्डिंग लगवा रहे हैं। लेकिन हम कहते हैं कि 2027 छोड़ीए आप को 2047 तक सत्ता नसीब होने वाली नहीं है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाकर विश्वगुरु बनने का और यह सब हम करके रहेंगे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी सैफई सीओ पहुप सिंह को फटकार लगाई।

Related Articles

Back to top button