20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह

नई दिल्ली। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख आ गई है, 20 फरवरी 2025 को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण का आयोजन दिल्ली के राम लीला मैदान में होगा. इस समारोह के लिए तीन मंच बनाए जाएंगे, जिसमें एक बड़ा मंच होगा जो 40×24 फीट का होगा। इसके अलावा दो छोटे मंच 34×40 फीट के बनाए जाएंगे। मंच पर लगभग 100 से 150 कुर्सियां लगाई जाएंगी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली बंपर जीत के बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य में एक नया मोड़ देखने को मिलेगा।हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा। पार्टी द्वारा इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है।

समारोह का आयोजन दिल्ली के प्रमुख स्थान पर होगा और इसमें कई प्रमुख राजनीतिक नेता और अन्य गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। इस शपथ ग्रहण के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री और अन्य नई नियुक्तियों का स्वागत किया जाएगा, जो दिल्ली की राजनीतिक दिशा के लिए महत्वपूर्ण कदम होंगे।

Related Articles

Back to top button