रामलला दर्शन के लिए चलेगी स्पेशन ट्रेनें

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। देश में इसी साल लोकसभा के चुनाव भी होने हैं। विपक्षी दलों का आरोप है कि बीजेपी राम मंदिर से राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अपने कार्यकर्ताओं और परिजनों को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या भेजने जा रही है। इसके लिए हर एक से 780 रुपये लिए जाएंगे। यह यात्रा दो दिवसीय होगी। उत्तराखंड समेत कई राज्यों में राम मंदिर के दर्शन के लिए अभियान चलाया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यकर्ताओं को भेजने के लिए स्पेशन ट्रेनें बुक की जाएंगी। यह यात्रा जिलेवार होगी और इसे के मुताबिक कार्यक्रम तय किए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ता अपने परिवार के लोगों और आसपास के लोगों को भी ले जा सकता है। यात्रा की शुरुआत गणतंत्र दिवस के बाद हो सकती है।

जानकारी के अनुसार पहली ट्रेन से कुल 1,332 यात्रियों को ले जाया जाएगा। इन्हें लेकर अयोध्या के लिए ट्रेन 29 जनवरी को रवाना होगाी। यह ट्रेन उत्तर पश्चिम दिल्ली के केशवपुरम से शुरू होगी। यात्रा के दौरान रहने, भोजन और पानी की व्यवस्था रहेगी। यह व्यवस्था करने वाले लोगों के लिए 108 सीटें आरक्षित रहेंगी। एक व्यक्ति 11 लोगों के समूह की देखभाल करेगा।

दूसरी ट्रेन 30 जनवरी को चांदनी चौक से जाएगी। यात्रा हर दूसरे दिन की जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लोग अपनी योजना बना सकते हैं। पार्टी सदस्य ने बताया कि, यात्रा के लिए बीजेपी प्रत्येक व्यक्ति से 780 रुपये लेगी। इसमें दोनों तरफ का किराया, अयोध्या में रुकना, मंदिर का दौरा, दर्शन और भोजन मिलेगा। वहीं उत्तराखंड के सभी लोकसभा क्षेत्रों से 6 हजार लोगों को अयोध्या ले जाए जाने की भी खबर है।

Related Articles

Back to top button