सपा नेता पोस्ट लिखने के बाद से है गायब

अयोध्या। अयोध्या के मिल्कीपुर में दरोगा के खिलाफ लिखने के बाद से सपा नेता लापता हो गया है। आरोप है कि उसे दरोगा ने फोन पर धमकाया। कहा- शराब बांटते हो, अखिलेश यादव भी तुम्हें नहीं बचा पाएंगे। मिट्‌टी में मिला दूंगा।

सपा नेता प्रदीप यादव ने लिखा है- दरोगा ने मेरी मृत मां को गाली दी। अब जीने का कोई मतलब नहीं। मेरी मौत के जिम्मेदार SO देवेंद्र पांडेय होंगे। पोस्ट लिखने के बाद से गायब हैं। SO देवेंद्र पांडेय ने कहा कि यह ऑडियो मेरा नहीं हैं।

यह जानकारी मिलते ही सपा ने अयोध्या पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद अयोध्या पुलिस ने कहा कि प्रदीप यादव नाम का कोई व्यक्ति हिरासत में नहीं है। ऑडियो की जांच कराई जा रही है। मामला इनायत नगर थाना क्षेत्र का है।

जिला पंचायत सदस्य कौशल्या यादव ने बताया- मेरे पति प्रदीप यादव के 11 बजे वोट देने जा रहे थे, तभी SO साहब का फोन आया, वो कह रहे थे कि तुम शराब बांट रहे हो। इतनी बातें करते हुए गाली-गलौज करने लगे।

मैं छत खाना बना रही थी, मेरे पति बात करते हुए नीचे गए। वहीं, कमरे में मोबाइल छोड़कर बाहर निकल गए, तब से लापता हैं। पुलिस की टीम रात में कई बार आई। मेरे पति प्रदीप यादव का कोई पता नहीं है।

Related Articles

Back to top button