
मुंबई। ऋतिक रोशन ने ‘The Roshans’ की सफलता का जश्न मनाया गया, जहां बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे पहुंचे थे। उनके और सुजैन खान के दो बेटे हैं। एक का नाम रेहान है और दूसरे का नाम रिदान है। The Roshans की सक्सेस पार्टी में छोटे राजकुमार को दादू राकेश रोशन और पिता के साथ स्पॉट किया गया। यहां जहां उन्होंने कार्गो पैंट, चेक शर्ट और उसके अंदर टी-शर्ट पहन रखी थी। वह बहुत स्टाइलिश लग रहे थे। साथ ही हैंडसम भी। वह माथे पर आए बालों को सहाखों से संवार रहा था। जिसे देख हर कोई अपना दिल हार रहा था।
ऋतिक के 17 साल के बेटे की क्लिप देखकर एक ने लिखा, ‘क्यूट बेटा और भविष्य का नेशनल क्रश मिल गया।’ एक ने लिखा, ‘आर्यन और इब्राहिम को तगड़ा कॉम्पटीटर मिल गया है।’ एक ने लिखा, ‘ये बिलकुल राकेश रोशन की तरह लग रहा है। वह भी बहुत हैंडसम हैं।’ एक ने लिखा, ‘ये तो सेम टू सेम अपने बाबा पर गया है।’ एक ने लिखा, ‘ये बहुत ज्यादा क्यूट है।’ एक ने लिखा, ‘ये ऋतिक से भी ज्यादा हैंडसम होगा बड़े होकर।’
ऋतिक और सुजैन ने 2000 में शादी की थी और दो बच्चों के पिता बने थए। रेहान का जन्म 2006 में और रिदान का जन्म 2008 में हुआ था। लेकिन 2014 में इन्होंने अलग होने का फैसला किया था। अब एक्टर इन दिनों सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। और सुजान, अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों का ही शादी का कोई इरादा नहीं है।