आरसीबी के कप्तान बने रजत पाटीदार

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपने नए कप्तान की घोषणा कर दी है। रजत पाटीदार को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। सिर्फ तीन सीजन खेलने वाले रजत पाटीदार अब आरसीबी के नए भविष्य हैं। रजक पाटीदार ने यहां तक पहुंचने के लिए बड़ी मेहनत भी की है। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए अपनी शादी तक को टाल दिया था।

बता दें कि रजत पाटीदार मई 2022 से आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं। पहले सीजन में वह सिर्फ 4 मैच में मैदान पर उतरे थे। उसी दौरान उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए वह आईपीएल में दमदार खेल दिखाने लगे।

रजत पाटीदार साल 2021 में आरसीबी के साथ जुड़े थे। पहले सीजन में रजत को सिर्फ 4 मैचों में खेलने का मौका मिला था। हालांकि, वह पहले सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। वहीं 2022 में पहले उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला, लेकिन रिप्लेसमेंट के तौर पर आते ही उन्होंने धमाल मचा दिया। आईपीएल 2022 में रजत ने 8 मैचों में 333 रन कूट दिए थे। इसके बाद 2024 में भी उनका बल्ला खूब बोला। उन्होंने 15 मैचों की 13 पारियों में 395 रन बनाए। यही कारण है कि उन्हें अब टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button