
मेलबर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नितीश कुमार रेड्डी, जो 2024-25 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा बने हैं, ने अपनी बल्लेबाजी से भारत को मुश्किलों से उबारा। 21 वर्षीय नितीश रेड्डी ने जब अपना अर्धशतक पूरा किया तो उन्होंने पुष्पा फिल्म के पुष्पाराज स्टाइल में जश्न मनाया। इस पारी में शतकलगा के बताया कि वह फ्लावर नहीं बल्कि फायर हैं।नितीश कुमार रेड्डी इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
मेलबर्न में तीसरे दिन खराब रोशनी से खेल रुकने तक भारत ने 116 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 358 रन बना लिए। ऑस्ट्रेलिया 116 रन से आगे है। नितीश कुमार रेड्डी 105 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 मैच की 6 पारी में 71 के औसत से 284 रन बनाए हैं। वहीं नितीश जब क्रीज पर आए तब भारत ने 6 विकेट पर 191 रन पर गंवा दिए थे। 221 पर पर 7वां विकेट गिरा और बाद में आए वॉशिंगटन सुंदर। जिनके साथ नितीश ने 127 रन की अहम साझेदारी की। नितीश और सुंदर ने न सिर्फ फॉलोऑन बचाया बल्कि एक पूरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया को विकेट नहीं मिलने दिया। नाथन लियोन ने सुंदर को आउट किया। सुंदर ने 162 गेंद पर 50 रन बनाए।
वह तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर के रूप में खेल रहे हैं, और अपनी पारी से भारत के लिए महत्वपूर्ण रन बनाए हैं, जिससे टीम को संकट से उबारने में मदद मिली है।नितीश कुमार रेड्डी की ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत की स्थिति को मजबूत किया है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने भी अपनी प्रभावी भूमिका निभाई है। दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस मैच में खासा सराहा जा रहा है, क्योंकि इस टेस्ट मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां हैं। यह मैच भारत के लिए एक अहम मोड़ पर है, और नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर जैसे युवा खिलाड़ियों का योगदान टीम इंडिया को एक नई दिशा दे रहा है।