
नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जाएंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के पहले ही मैच से गदर मचाना शुरू कर दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जारी मुकाबले में वह अभी तक 3 छक्के जड़ चुके हैं। इन तीन सिक्स के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 600 छक्के का आंकड़ा पार कर लिया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के मात्र चौथे खिलाड़ी बने हैं। इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है कि उनसे पहले जिन तीन खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है वो भी वेस्टइंडीज से ही हैं। लिस्ट में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम इस फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा छक्के दर्ज हैं।
गेल ने अपने करियर में खेली 455 पारियों में 1056 छक्के लगए थे। वहीं पूरन ने 359वीं पारी में 600 छक्कों का आंकड़ा पार किया है। इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल का भी नाम शामिल है। पोलार्ड टी20 में अभी तक 908 छक्के जड़ चुके हैं, वहीं रसेल 733 छक्कों के साथ उनके पीछे हैं। टॉप-5 में आखिरी बल्लेबाज इंग्लैंड के ऐलेक्स हेल्स हैं जिनके नाम 552 छक्के हैं। रोहित शर्मा 525 छक्कों के साथ 8वें पायदान पर हैं।
टी20 में सबसे ज्यादा छक्के
1056 – क्रिस गेल
908 – कीरोन पोलार्ड
733 – आंद्रे रसेल
602 – निकोलस पूरन*
552 – एलेक्स हेल्स
550 – कॉलिन मुनरो
529 – ग्लेन मैक्सवेल
525 – रोहित शर्मा
515 – जोस बटलर
502 – डेविड मिलर