मेकर्स ने दिखाई रामायण की पहली झलक

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म रामायण का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। प्रोड्यूसर नमीश मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रणबीर कपूर राम के अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं रावण के किरदार में एक्टर यश नजर आ रहे हैं।

फिल्म के पहले लुक में रणबीर कपूर को धनुषधारी योद्धा के रूप में दिखाया गया है। उनकी आंखों में दृढ़ निश्चय और पीठ पर टंगे धनुष के साथ वो एक सच्चे योद्धा की तरह दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में दिख रहा उदयमान सूरज और बादलों का समावेश इस पोस्टर को और भी भव्य बनाता है। रणबीर के इस लुक ने साबित कर दिया है कि वो राम के किरदार में जान फूंकने वाले हैं।

फर्स्ट लुक टीजर में फिल्म की भव्यता साफ झलक रही है। राम और रावण के बीच के संघर्ष को दमदार विजुअल्स के साथ दिखाया गया है। एक सीन में रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। यश का रावण लुक भी काफी शक्तिशाली प्रतीत हो रहा है।

Related Articles

Back to top button