कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेध विधानसभा चुनाव 2024 के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 175 में से 38 उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है। कांग्रेस ने बीते दिन हुई केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में इन प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई थी और आज नामों का ऐलान कर दिया गया। बता दें कि आंध्र प्रदेश में इस साल लोकसभा चुनाव 2024 के साथ विधानसभा चुनाव 2024 भी होने हैं। 13 मई को एक ही चरण में मतदान होंगे और मतगणना 4 जून को होगी। उसी दिन लोकसभा चुनाव परिणाम भी आएगा।

कांग्रेस ने इन नेताओं को दिया चुनाव टिकट 1. श्रीकाकुलम- अंबाती कृष्ण राव 2. बोब्बिली- मारिपि विद्यासागर 3. गजपतिनगरम- डोला श्रीनिवास 4. नेल्लीमर्ला- सरगदा रमेश कुमार 5. विशाखापत्तनम उत्तर- लक्कराजू रामा राव 6. चोदावरम- जगत श्रीनिवास 7. इलामंचिली- तार नरसिंग राव 8. गन्नावरम- कोंडेती चिट्टीबाबू 9. अचंता- नेक्कंती वेंकट सत्यनारायण 10. विजयवाड़ा पूर्व- सुंकारा पद्मश्री 11. जग्गय्यापेटा- कर्नाति अप्पाराव12. ताड़ीकोंडा- मणिचला सुशील राजा

 आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस सभी सीटों पर लड़ेगी। वहीं भाजपा और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। सीट शेयरिंग फॉर्मला गत 11 मार्च को फाइनल हो गया था, जिसके अनुसार, भाजपा 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। TDP 144 विधानसभा सीटों, पवन कल्याण की जनसेना पार्टी 21 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। TDP 128 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। 16 कैंडिडेट्स की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। भाजपा ने अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। जनसेना पार्टी 7 कैंडिडेट्स की घोषणा कर चुकी है।

आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों को 175 में 88 विधानसभा सीटें जीतकर बहुमत हासिल करना होगा। विधानसभा चुनाव 2019 में चुनाव जीतकर जगन मोहन रेड्डी मुख्यमंत्री बने थे। उनकी पार्टी YSR कांग्रेस ने 151 सीटें जीती थीं। 49.95 प्रतिशत वोट लिए थे। वहीं चंद्रबाबू नायडू की TDP 23 सीटें जीतकर विपक्ष में बैठी थी। पार्टी को 39.17 प्रतिशत वोट मिले थे।

Related Articles

Back to top button