
मुंबई। आज के दिन को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मना रही है। इस दिन के मौके पर बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत ने महिलाओं को सशक्त करने का संदेश दिया है। उन्होंन संदेश में महिलाओं को एक देवी का दर्जा दिया है। कंगना रनौत ने कहा कि महिलाओं को किसी की तरह बनने की जरूरत नहीं है। बल्कि वह खुद में एक शक्ति हैं, जिसे प्रकट करने की जरूरत है। आप जो हैं वो बनना सीखिए, दिखावे के चक्कर में आपक पुरुषों के जैसा होना मत सीखिए और प्रतिस्पर्धा करने से बचिए। वहीं, एक्ट्रेस ने कहा कि महिलाएं दयालु बनें, जिज्ञासु बनें, खुद से अधिक बनें और एक महिला बनें।
एक्ट्रेस ने महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश देते हुए कहा कि पूरी दुनिया में हर कोई महिला का प्यार और सहारा प्राप्त करना चाह रहा है। महिलाओं को उनके अधिकार और सम्मान के लिए खड़ा होने की प्रेरणा मिलती है। इस संदेश में मां की भूमिका की भी सराहना की गई है, जो न केवल बच्चों के लिए, बल्कि समाज के लिए भी एक आधारशिला की तरह होती है। यह संदेश हमें याद दिलाता है कि महिलाओं को अपनी शक्ति, क्षमता, और अनमोलता को पहचानना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को कहा कि बचपन में आपको भी मां की जरूरत थी, जिसने आपको प्यार दिया। आप एक देवी हैं, हर किसी को आपकी जरूरत है। आप सब कुछ हैं।